Move to Jagran APP

भाजपा विरोधियों पर जोरदार हमला बोलेगी : विजय रुपाणी

पंचायत चुनाव में मुंह की खाने के बाद गुजरात प्रदेश भाजपा विधानसभा चुनाव से पहले विरोधियों पर सोशियल मीडिया के जरिए जोरदार धावा बोलेगी।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2016 05:49 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2016 05:56 AM (IST)
भाजपा विरोधियों पर जोरदार हमला बोलेगी : विजय रुपाणी

अहमदाबाद। पंचायत चुनाव में मुंह की खाने के बाद गुजरात प्रदेश भाजपा विधानसभा चुनाव से पहले विरोधियों पर सोशियल मीडिया के जरिए जोरदार धावा बोलेगी। भाजपा 48 हजार बूथ के लिए 5 लाख सक्रिय कार्यकर्ताओं की फौज उतारेगी।

loksabha election banner

गुजरात प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विजय रुपाणी ने प्रदेश भाजपा के दो दिन के मंथन शिविर के बाद भाजपा मुख्यालय श्रीकमलम में पार्टी नेताओं की बैठक ली जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। पिछले जिला पंचायत चुनावों में भाजपा को 33 में से 6 जिलों में ही जीत मिल सकी थी जिससे डरी भाजपा अब एक बार फिर मीडिया फ्रेंडली बनने के साथ सोशियल मीडिया में उतरने की तैयारी कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात से जाने के बाद प्रदेश भाजपा को उपचुनाव में एक सीट पर जीत के अलावा और कहीं भी सफलता नहीं मिल सकी है। उससे पहले पाटीदार आरक्षण आंदोलन के चलते जिला पंचायत चुनाव में करारी हार के बाद से भाजपा पूरी तरह सतर्क हो गई है। हालांकि पार्टी को अब भी ग्रामीण इलाकों में पार्टी को कांग्रेस व अन्य दलों से सीधी चुनौती मिलने का डर है इसलिए शहरी वोट बैंक को भाजपा जहां मजबूत करने में जुटी है वहीं कांग्रेस इस वोट बैंक में सेंध लगाने की जुगत में है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रुपाणी बताते हैं कि भाजपा फेसबुक, व्हाटसएप, ईमेल, बल्क एसएमएस, इंस्टाग्राम जैसे सोशियल मीडिया टूल के जरिए प्रचार अभियान चलाऐगी साथ ही विरोधियों को अलग अलग मुददों पर घेरेगी। रुपाणी बताते हैं कि राज्य के 48 हजार बूथ के लिए भाजपा 5 लाख समर्पित कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करेगी जो पार्टी व भाजपा सरकार की उपलबधियों को जन जन तक पहुंचाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.