महर्षि गौतमजी की जयंती आज हर्षोल्लास के साथ मनाई जायेगी
न्याय शास्त्र के प्रणेता महर्षि गौतमजी की जयंती मंगलवार को अहमदाबाद में हर्षोल्लास के साथ मनाई जायेगी।
अहमदाबाद। न्याय शास्त्र के प्रणेता महर्षि गौतमजी की जयंती मंगलवार को अहमदाबाद में हर्षोल्लास के साथ मनाई जायेगी। अखिल भारतीय श्री गुर्जर गौड ब्राम्हण महासभा अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी एवं युवक संघ अध्यक्ष कालुराम उपाध्याय समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। समारोह का संचालन समाज की महिलाओं द्वारा किया जाऐगा।
श्री गुर्जर गौड ब्राम्हण समाज अहमदाबाद की ओर से नायक नगर हॉल में महर्षि गौतम जयंती का आयोजन किया गया है। समारोह से पूर्व समाज की महिलाएं, पुरुष व युवा रक्तदान कर मानवसेवा का संदेश देंगे। अध्यक्ष वासुदेव उपाध्याय ने बताया कि महर्षि गौतम जयंती समारोह का संचालन महिला सशक्तिकरण को समर्पित है तथा समूचे कार्यक्रम का संचालन समाज की महिलाओं द्वारा किया जाऐगा।
महासभा अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी व युवक संघ अध्यक्ष कालुराम उपाध्याय देश भर में श्रीगुर्जर गौड ब्राम्हण समाज की दिशा व दशा पर अपनी बात रखेंगे तथा समाज को कूरीतियों से बचाने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी देंगे। समारोह से पूर्व समाज की महिलाएं, पुरुष एवं युवा रक्तदान करेंगे। गतवर्ष आयोजित जयंती समारोह में भी रक्तदान का आयोजन किया गया था। जयंती समारोह में अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, गांधीधाम, राजकोट सहित प्रदेश में बसे गुर्जर गौड ब्राम्हण शामिल होंगे।