Move to Jagran APP

Ashok Gehlot Gujarat Visit: देश को हिंदू राष्ट्र बनाने का प्रयास हुआ तो पाकिस्तान जैसा हो जाएगा हाल: अशोक गहलोत

Ashok Gehlot Gujarat Visit राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि यदि भाजपा ने देश को हिंदू राष्ट्र बनाने का प्रयास किया तो हमारा भी पाकिस्तान जैसा हाल हो जाएगा। पाकिस्तान धर्म के आधार पर ही अलग हुआ था। उसका हाल देख लीजिए।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Thu, 18 Aug 2022 07:48 PM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2022 07:48 PM (IST)
Ashok Gehlot Gujarat Visit: देश को हिंदू राष्ट्र बनाने का प्रयास हुआ तो पाकिस्तान जैसा हो जाएगा हाल: अशोक गहलोत
देश को हिंदू राष्ट्र बनाने का प्रयास हुआ तो पाकिस्तान जैसा हो जाएगा हाल: अशोक गहलोत। फोटो इंटरनेट मीडिया

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। Ashok Gehlot Gujarat Visit: विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही गुजरात में राजनीति गरमा गई है। चुनावी दौरे पर गुरुवार को अहमदाबाद पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने भाजपा (BJP) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा ने देश को हिंदू राष्ट्र बनाने का प्रयास किया तो हमारा भी पाकिस्तान जैसा हाल हो जाएगा।

loksabha election banner

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने भाजपा को बताया फासिस्ट वादी पार्टी

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान धर्म के आधार पर ही अलग हुआ था। उसका हाल देख लीजिए। धर्म के नाम पर चुनाव जीतकर भाजपा घमंड में चूर हो गई है। देश महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। इस ओर ध्यान नहीं है। भाजपा पर फासिस्ट वादी पार्टी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र व संविधान खतरे में है। गहलोत ने कहा कि विरोधी दलों की सरकारें आज केंद्र सरकार के निशाने पर हैं। ईडी, सीबीआइ आदि एजेंसियों के माध्यम से विरोधी दलों और उनके नेताओं को डराया जा रहा है।

अशोक गहलोत ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

पीएम नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव जीतने के लिए हर मर्यादा को ताक पर रख दिया। कांग्रेस ने उन्हें नीच कहा तो इसको उन्होंने जमकर भुनाया। कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी यह ध्यान रखा कि प्रधानमंत्री पर कोई व्यक्तिगत हमले न करे। गहलोत ने चुनावी बांड पर सवाल उठाते हुए कहा कि उद्योगपति डर के चलते भाजपा को सबसे अधिक चंदा देते हैं। गहलोत के साथ गुजरात कांग्रेस प्रभारी डा. रघु शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर सहित कई नेताओं ने प्रदेश कार्यालय पर विधानसभा चुनाव के लिए 'बोलो सरकार' चुनावी अभियान शुरू किया।

पहले राजस्थान की जनता की सुरक्षा करें: भाजपा

गुजरात भाजपा के मुख्य प्रवक्ता यमल व्यास ने कहा कि अशोक गहलोत को राजस्थान की जनता ने चुना है। पहले उनकी सुरक्षा का दायित्व पूरा करें। वहां अपराध बढ़ रहे हैं। छात्र की पिटाई से मौत व महिला को जिंदा जलाने की घटनाएं हो रही हैं। गुजरात में सब ठीक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.