Move to Jagran APP

Gujarat Assembly Election 2022: अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान अहमदाबाद में करेंगे रोड शो

Gujarat Assembly Election 2022 आप के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान शनिवार को अहमदाबाद में रोड शो करेंगे। आप के दोनों नेता दो दिन के गुजरात दौरे पर पहुंच रहे हैं। गुजरात में दिसंबर में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Fri, 01 Apr 2022 08:42 PM (IST)Updated: Fri, 01 Apr 2022 08:42 PM (IST)
Gujarat Assembly Election 2022: अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान अहमदाबाद में करेंगे रोड शो
गुजरात में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान करेंगे रोड शो। फाइल फोटो

अहमदाबाद, प्रेट्र। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान शनिवार को अहमदाबाद में रोड शो करेंगे। आप के दोनों नेता दो दिन के गुजरात दौरे पर पहुंच रहे हैं। गुजरात में दिसंबर में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। गुजरात आप के महासचिव मनोज सोराठिया ने शुक्रवार को कहा कि दो किलोमीटर के रोड शो को हम तिरंगा यात्रा कह रहे हैं। इसमें अहमदाबाद का निकोल और बापूनगर इलाका शामिल होगा। पूरे राज्य के पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं समेत करीब 50,000 लोग इसमें भाग लेंगे। कुछ दिन पहले केजरीवाल के दिल्ली आवास के बाहर विरोध के बीच तोड़फोड़ को देखते हुए आप की गुजरात इकाई ने अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त संजय श्रीवास्तव से दोनों नेताओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करने को कहा है।

loksabha election banner

गौरतलब है कि गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) का साथ मिल सकता है। बीटीपी के अध्यक्ष व विधायक महेश वसावा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। आप नेता गोपाल इटालिया व ईशूदान गढवी ने गत दिनों बीटीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक छोटूभाई वसावा से उनके निजी आवास पर पहुंचकर मुलाकात की थी। उनके पुत्र व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेश वसावा ने दिल्ली में मुख्यमंत्री केजरीवाल से मुलाकात की। उनके साथ बीटीपी के उपाध्यक्ष परेश वसावा भी मौजूद थे।

महेश वसावा ने दिल्ली की स्कूल का दौरा किया तथा गुजरात में भी ऐसी स्कूल बनाने की इच्छा जताई। वसावा ने कहा गुजरात के आदिवासी इलाकों में भी बेहतर सुविधा वाली स्कूल बनाने के साथ शिक्षा के स्तर को भी सुधारा जाना चाहिए। दोनों दलों के नेताओं की मुलाकात से यह साफ है कि आगामी दिनों में इनके बीच गठबंधन हो सकता है। आप व बीटीपी का गठबंधन कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है। चूंकि आदिवासी कांग्रेस का कोर वोट बैंक माना जाता है, इसलिए पार्टी ने गत दिनों नेता विपक्ष के पद के लिए सुखराम राठवा का चयन किया था।

Koo App
આમ આદમી પાર્ટી દ્વારા આયોજીત ”તિરંગા યાત્રા”માં પધારવા માટે સમગ્ર ગુજરાતના તમામ કાર્યકર્તાઓને, પદાધિકારીઓને, સમર્થકોને, જાહેર જનતાને પ્રદેશ સમિતી તરફથી ભાવભર્યું આમંત્રણ છે. આવો, ગુજરાતમાં ક્રાંતિકારી પરિવર્તન લાવીએ. આપણા બાળકોના શિક્ષણ, સ્વાસ્થ્ય, રોજગાર, વેપાર અને ભ્રષ્ટાચારમુક્તિ માટેની લડાઈમાં યોગદાન આપીએ. જય હિન્દ. - @gopal_italia પ્રદેશ પ્રમુખ, @aapgujarat - Yogesh Jadvani (@yogesh_jadvani) 1 Apr 2022


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.