Move to Jagran APP

Gujarat: साबरमती आश्रम में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने चलाया चरखा

Gujarat दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान साबरमती आश्रम पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने गांधी प्रतिमा को खादी की माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी तथा गांधी के निवास हृदय कुंज में चरखा भी चलाया।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sat, 02 Apr 2022 02:59 PM (IST)Updated: Sat, 02 Apr 2022 02:59 PM (IST)
Gujarat: साबरमती आश्रम में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने चलाया चरखा
गुजरात के साबरमती आश्रम में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने चलाया चरखा। फोटो इंटरनेट मीडिया

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव से पहले अपने गुजरात दौरे के पहले दिन शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान साबरमती आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने गांधी प्रतिमा को खादी की माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी तथा गांधी के निवास हृदय कुंज में चरखा चलाया। आप गुजरात में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। आश्रम पहुंचे केजरीवाल ने यहां की डायरी में लिखा कि यह आश्रम एक आध्यात्मिक स्थान है, ऐसा प्रतीत होता है जैसे यहां गांधी जी की आत्मा बसती है। यहां आकर आध्यात्मिक अनुभूति होती है। मैं स्वयं को धन्य मानता हूं कि उस देश में पैदा हुआ, जिस देश में गांधीजी पैदा हुए।

loksabha election banner

भगवंत मान ने लिखा भावुक संदेश

उनके साथ आश्रम में आए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी काफी भावुक संदेश लिखा। उन्होंने गांधी आश्रम की डायरी में लिखा कि आज यहां गांधी आश्रम में बहुत कुछ देखने को मिला, इसका इस्तेमाल देश की आजादी की लड़ाई के दौरान किया गया। गांधी जी के हाथ से लिखे पत्र उनके उपयोग में ली गई वस्तुएं। आज आजाद देश में रहकर क्रांतिकारियों के बलिदान को याद रखना होगा। केजरीवाल तथा भगवंत मान शाम को पूर्वी अहमदाबाद में खोडियार माताजी मंदिर से शुरू होने वाली आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होंगे, भाजपा, कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी ने भी इस चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरने का मन बना लिया है। आम आदमी पार्टी गुजरात की सभी 182 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है तथा गुजरात में लंबे समय से सर्वे व पार्टी की सदस्यता अभियान चल रही है।

आप को गुजरात में बेहतर समर्थन की उम्मीद

सूरत महानगर पालिका में पहली बार में 27 सीट जीतकर आम आदमी पार्टी ने स्थानीय निकाय चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन किया। इसके बाद गांधी नगर महानगरपालिका चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने 22 फीसद वोट हासिल कर अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई उसे एक ही सीट पर जीत मिली लेकिन प्रदेश भाजपा व कांग्रेस जैसी स्थापित पार्टियों को आम आदमी पार्टी ने जरूर चौंका दिया। गुजरात में यह पहला मौका है, जब आम आदमी पार्टी के दो मुख्यमंत्री अपनी पार्टी के चुनावी रैली में भाग लेने पहुंचे हैं। हालांकि आम आदमी पार्टी 2014 से ही गुजरात में अपने पांव जमाने की कोशिश कर रही है। पार्टी ने अलग-अलग नेताओं के जरिए यहां अपने पहुंच जमाने की भी कोशिश की, लेकिन उसे कुछ खास सफलता नहीं मिल सकी थी। पंजाब में आम आदमी पार्टी की धमाकेदार जीत के बाद पार्टी के नेताओं व रणनीतिकारों को उम्मीद है कि उसे गुजरात में भी अच्छा समर्थन मिलेगा। 

Koo App

मुख्यमंत्री, दिल्ली अरविंद केजरीवाल जी के साथ साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि दी। गांधी जी के आश्रम में आज़ादी की लड़ाई के दौरान इस्तेमाल हुईं वस्तुएं देखने को मिली जैसे कि उनके लिखे पत्र। गांधी जी के आदर्श सिर्फ भारत नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को प्रेरणा देते हैं

View attached media content - Bhagwant Mann (@bhagwantmann) 2 Apr 2022

Koo App

આમ આદમી પાર્ટી સંયોજક શ્રી અરવિંદ કેજરીવાલ અને પંજાબ મુખ્યમંત્રી @bhagwantmann જીએ અમદાવાદ ગાંધી આશ્રમ ખાતે મહાત્મા ગાંધીજીની પ્રતિમાને સુતરની આંટી પહેરાવીને રેંટિયો કાંત્યો.

View attached media content - AAP Gujarat (@AAPGujarat) 2 Apr 2022

Koo App

વૈષ્ણવજન તો તેને કહીએ, જે પીડ પરાઈ જાણે રે.. દેશના દરેક આમ નાગરિકની સુખાકારીના સંકલ્પને વરેલા આમ આદમી પાર્ટીના નેતાશ્રીઓએ પૂજ્ય ગાંધી બાપુની કુટિર ’હ્ર્દયકુંજ’ ખાતે પ્રાર્થના કરી ભાવાંજલિ અર્પણ કરી

View attached media content - AAP Gujarat (@AAPGujarat) 2 Apr 2022

Koo App

AAPના રાષ્ટ્રીય કન્વીનર અને દિલ્હીના સીએમ અરવિંદ કેજરીવાલ અને પંજાબના સીએમ સરદાર ભગવંત માન ગઈકાલે ગુજરાત આવ્યા હતા. બંને નેતાઓનું ગુજરાતની જનતા દ્વારા ઉષ્માભર્યું સ્વાગત કરવામાં આવ્યું હતું.

View attached media content - Aam Aadmi Party - Punjab (@AAPPunjab) 2 Apr 2022


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.