Move to Jagran APP

Gujarat: दुष्कर्म और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

Arrested In Cheating पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किया गया व्यक्ति पहले भी इस तरह के आरोपों के आधार पर जेल में था। आठ-दस दिन पहले एक महिला ने उसके खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। हम उसे हिरासत में ले आए हैं।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2020 05:34 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 05:34 PM (IST)
Gujarat: दुष्कर्म और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार
दुष्कर्म और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार ।

अहमदाबाद, एएनआइ। Arrested In Cheating: गुजरात में दुष्कर्म और धोखाधड़ी के कथित आरोप में एक व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, वह पहले भी इस तरह के आरोपों के आधार पर जेल में था। आठ-दस दिन पहले एक महिला ने उसके खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। हम उसे हिरासत में ले आए हैं और उसके दो साथियों की तलाश कर रहे हैं। पूछताछ के दौरान इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद इसे गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में हर पहलू की जांच कर रही है। इसके साथियों की तलाश में भी पुलिस छापामारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक, शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

loksabha election banner

गौरतलब है कि इससे पहले अहमदाबाद में चार बच्‍चों की मां से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। वहीं, वडोदरा में एक युवती ने मंदिर के पुजारी पर दुष्‍कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। अहमदाबाद के पूर्वी इलाके सरदार नगर में रहने वाली चार बच्चों की मां का एक रिक्शा चालक के साथ अवैध संबंध था। रविवार को मौका पाकर रिक्‍शा चालक अपने तीन मित्रों के साथ महिला के घर पहुंचा तथा महिला को ऑटो में बिठाकर सुनसान जगह पर ले गया। वहां जाकर चारों ने शराब पीकर महिला से दुष्‍कर्म किया। महिला ने सरदारनगर पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। पता चला है कि रिक्शा चालक और उसके दोस्तों ने महिला को सरदारनगर इलाके में एक कमरे में ले गए थे, वहीं पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जांच शुरू की।

वडोदरा के बगलामुखी माता मंदिर के पुजारी प्रशांत के खिलाफ एक युवती ने दुष्‍कर्म की शिकायत दर्ज कराई। युवती का आरोप है कि पुजारी उससे पिछले पांच साल से दुष्कर्म कर रहा था। गोत्री पुलिस ने पुजारी को हिरासत में ले लिया। बीते पांच साल में प्रशांत ने उसके साथ कई बार दुष्‍कर्म किया। इस मामले में पुलिस को प्रशांत की सहयोगी तीन साधिकाओं की भी तलाश है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.