यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने भुज सैन्य स्टेशन का किया दौरा, सैन्यकर्मियों के साहस को सराहा
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने रण और क्रीक सेक्टर की क्षमता विकास और परिचालन तैयारियों की समीक्षा के लिए ...और पढ़ें

भुज,एजेंसी। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने रण और क्रीक सेक्टर की क्षमता विकास और परिचालन तैयारियों की समीक्षा के लिए भुज सैन्य स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना, सीमा सुरक्षा बल और भारतीय तटरक्षकों के सैनिकों के साथ बातचीत की।
भारतीय सेना ने एक्स (पूर्व टि्वटर) पर पोस्ट में कहा, सेना प्रमुख ने सैनिकों की प्रशंसा की और कच्छ जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र और मौसम की स्थिति में काम करते हुए उनके उत्कृष्ट बहु एजेंसी तालमेल को सराहा।
इससे पहले गत जुलाई में सेना प्रमुख ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर परिचालन तैयारियों की समीक्षा के लिए लद्दाख के अग्रिम इलाकों का निरीक्षण किया था। इस दौरान जनरल पांडे ने सैनिकों के अटूट समर्पण की सराहना की थी। उन्होंने सैनिकों को उत्साह संग काम करने के लिए प्रोत्साहित किया था।
