गुजरात के आणंद में दो बाइक की टक्कर; तीन लोग की मौत, तीन घायल
गुजरात के आणंद में रविवार देर रात दो बाइकों की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

आणंद में दो बाइकों की जोरदार टक्कर हुई।
HighLights
आणंद में दो बाइकों की जोरदार टक्कर हुई।
हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई।
तीन लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।
डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात के आणंद में दो बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त
घटना की जानकारी देते हुए आणंद ग्रामीण इंस्पेक्टर आर. एच. मारू ने बताया कि हादसा रविवार देर रात आणंद-बोरसद रोड पर नीजानंद रिज़ॉर्ट के पास हुआ, दोनों बाइक पर तीन-तीन लोग सवार थे टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों की पहचान बोरसद तालुका के नापावंटा गांव के रहने वाले 19 साल के अरमान रफीक राणा 19 साल के समीर राजूभाई राणा और अंसार ज़ुबेर बेलिम के तौर पर की गई है।
अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
