देश की पहली एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे गृहमंत्री अमित शाह, साबरमती स्टेशन से होगी शुरुआत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के साबरमती रेलवे स्टेशन पर देश की पहली एलएनजी ड्यूल-फ्यूल ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

अमित शाह देश की पहली एलएनजी ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
HighLights
अमित शाह ने साबरमती स्टेशन पर एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
यह देश की पहली एलएनजी ड्यूल-फ्यूल तकनीक वाली ट्रेन है।
ईंधन लागत में कमी और पर्यावरण संरक्षण में सहायक होगी।
शत्रुघ्न शर्मा, अहमदाबाद। केंद्रीय ग्रह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को अहमदाबाद के साबरमती रेलवे स्टेशन पर विकास कार्यों के लोकार्पण के साथ देश की पहली एलएनजी ड्यूल-फ्यूल ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
ट्रेन के ड्राइविंग पावर कार डीपीसी में पहली बार एलएनजी आधारित ड्यूल-फ्यूल प्रणाली का इस्तेमाल किया गया है। इसके तहत एक ही इंजन एलएनजी और डीजल दोनों ईंधनों पर चल सकता है।
अहमदाबाद रेल मंडल ने देश की पहली लिक्विड नैचुरल गैस से संचालित ट्रेन के लोकार्पण समारोह की साबरमती स्टेशन पर भव्य तैयारियां की है। केंद्रीय मंत्री शाह साबरमती रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे इसके साथ देश की पहली एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इससे पहले वे रेलवे लोको इंजन के रखरखाव के लिए शुरु किये जाने वाले डब्ल्यूएजी 12 मेंटेनेंस शेड का उद्घाटन करेंगे।
रेलवे पारंपरिक डीजल ईंधन पर निर्भरता कम करने, परिचालन लागत घटाने और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लिए वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों पर जोर दे रहा है।
परियोजना के अंतर्गत 1400 हॉर्स पावर इंजन क्षमता वाले दो डीपीसी को एलएनली ड्यूल-फ्यूल प्रणाली में परिवर्तित किया गया है। रेलवे के अनुसार, इन दोनों डीपीसी पर 2,000 किलोमीटर से अधिक का फील्ड ट्रायल पूरा किया जा चुका है। परीक्षण के दौरान तकनीक के प्रदर्शन, विश्वसनीयता और परिचालन क्षमता का आकलन किया गया।
रेलवे का कहना है कि एनएनजी के इस्तेमाल से डीजल की खपत घटाने के साथ CO2, NOx और पार्टिकुलेट मैटर जैसे प्रदूषक उत्सर्जनों में कमी लाने में मदद मिल सकती है।
परीक्षण के दौरान प्राप्त आंकड़ों के आधार पर रेलवे ने लगभग 23.9 लाख रुपये सालाना ईंधन लागत बचत का अनुमान लगाया है। वास्तविक बचत हालांकि एलएनजी और डीजल की कीमतों, परिचालन परिस्थितियों तथा एलएनजी के उपयोग के अनुपात पर निर्भर करेगी।
इंजन में 2,200 लीटर क्षमता का एलएनजी टैंक लगाया गया है। इसमें लगभग 950 से 1,000 किलोग्राम उपयोगी एलएनजी भरी जा सकती है। एक बार टेंक भरने के बाद 444 किलोमीटर ट्रेन दौड सकेगी। एक इंजन, दो ईंधन—परिचालन में लचीलापन ड्यूल-फ्यूल तकनीक की एक अहम विशेषता यह है कि इंजन एलएनजी और डीजल दोनों का इस्तेमाल कर सकता है।
