Corona Vaccine: गुजरात में कोरोना वैक्सीन के ट्रायल रन की सभी तैयारियां पूरी
Corona Vaccine मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने में डॉक्टर फार्मा तथा मेडिकल कर्मियों ने उत्कृष्ट कार्य किया है। गुजरात में कोरोना वैक्सीन कि इस अभियान के लिए दो लाख से अधिक चिकित्सा कर्मी स्वयंसेवी संस्थाएं तथा 171 28 वैक्सीनेटर नियुक्त किए गए।
अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। Corona Vaccine: गुजरात में कोरोना वैक्सीन के ट्रायल रन की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परिवहन तथा भंडारण की व्यवस्था के साथ राज्य में छह जगहों पर स्टोरेज की व्यवस्था है, यहां एक करोड़ वैक्सीन से अधिक डोज संग्रह करने की क्षमता है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने में डॉक्टर फार्मा तथा मेडिकल कर्मियों ने उत्कृष्ट कार्य किया है। गुजरात में कोरोना वैक्सीन कि इस अभियान के लिए दो लाख से अधिक चिकित्सा कर्मी स्वयंसेवी संस्थाएं तथा 171 28 वैक्सीनेटर नियुक्त किए गए। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी तथा उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने इन सभी तैयारियों का जायजा लिया है।
अभियान को सफल बनाने के लिए 2 7934 से सन साइट 2236 गोल्ड चेन पॉइंट बनाए गए हैं। राज्य की 3084 सरकारी स्वास्थ्य संस्थाएं तथा 15942 निजी आरोग्य संस्थान वैक्सीनेशन के लिए तैयार की गई है। स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग की प्रधान सचिव डॉ जयंती रवि ने बताया कि भारत सरकार की कोरोना का इलाज के अनुसार ही राज्य में कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। राज्य में किए गए एक सर्वे के अनुसार चार लाख 33 हजार से अधिक हेल्थ केयर वर्कर्स की सूची तैयार की गई है। इसके बाद पुलिस तथा राजस्व व शहरी विकास विभाग के फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जाएगी। राज्य में 50 वर्ष से अधिक उम्र के एक करोड़ से अधिक लोगों की एक सूची बनाई गई है। राज्य में 50 वर्ष से कम उम्र के लेकिन किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त दो पॉइंट 71 लाख लोगों की अलग से सूची तैयार की गई है। गुजरात के सभी 248 तहसीलें 26 जून के 931 साइट पर ड्राई रन का आयोजन किया गया है।
गौरतलब है कि गुजरात में छह महानगरपालिकाओं के चुनाव से पहले कांग्रेस 'बनो परिवर्तन में भागीदार' नामक अभियान के जरिये जनता के मन की बात सुनेगी। केंद्र व राज्य सरकार पर विफलता का आरोप लगाते हुए कांग्रेस का कहना है कि भाजपा प्रचार के दम पर जनता की समस्याओं से ध्यान हटा रही है। पार्टी ने छह शहरों में रथयात्रा की शुरुआत की है। गुजरात कांग्रेस के प्रभारी व सांसद राजीव सातव का कहना है कि भाजपा गुजरात में जिस तरह के विकास का दावा करती है, वैसा विकास कहीं नजर नहीं आ रहा है। किसान अपने हकों के लिए आंदोलन कर रहे हैं, युवा प्रदेश में रोजगार के लिए दो साल से सरकार के खिलाफ मोर्चा निकाल रहे हैं तथा महिला सुरक्षा के दावों की पोल आए दिन हो रहे अपराधों से खुल रही है।