विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अहमदाबाद: नो-एंट्री में घुसे ट्रक चालक ने इग्नोर किया स्टॉप सिग्नल, कांस्टेबल ने आपा खोकर गाड़ी पर फेंकी ईंट

Published: Sat, 03 Oct 2026 02:20 PM (IST)

अहमदाबाद में एक ट्रैफिक कांस्टेबल ने नो-एंट्री जोन में घुसने की कोशिश कर रहे ट्रक पर ईंट फेंकी, जिससे शीशा ...और पढ़ें

अहमदाबाद में नो-एंट्री में घुसे ट्रक पर कांस्टेबल ने फेंकी ईंट(फोटो: सोशल मीडिया)

अहमदाबाद में नो-एंट्री में घुसे ट्रक पर कांस्टेबल ने फेंकी ईंट(फोटो: सोशल मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। अहमदाबाद के ठक्करनगर में नो-एंट्री जोन में घुसने की कोशिश कर रहे एक ट्रक पर एक ट्रैफिक कांस्टेबल ने ईंट फेंकी और उसकी खिड़की का कांच तोड़ दिया।

कांच तोड़ने वाले आरोपी सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की तैयारी चल रही है। अधिकारियों के अनुसार, यह पूरा विवाद ट्रक को रोकने के दौरान खड़ा हुआ।

रुकने का इशारा नजरअंदाज करने पर सिपाही ने खोया आपा

यह घटना तब हुई जब आई-डिवीजन ट्रैफिक पुलिस में तैनात कांस्टेबल ने नो-एंट्री इलाके में जा रहे ट्रक को रोकने की कोशिश की। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक ने सिपाही के रुकने के इशारे को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया और आगे बढ़ने लगा।

चालक को भागने से रोकने के लिए गुस्से में आकर कांस्टेबल ने कथित तौर पर पास पड़ी ईंटें उठाईं और सीधे ट्रक पर दे मारीं, जिससे वाहन की खिड़की का शीशा चकनाचूर हो गया। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।

सिपाही के आचरण पर उठे सवाल

इस घटना के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल के इस उग्र रवैये पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आई-डिवीजन ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर एस. सुमारा ने कांस्टेबल के इस आचरण को गलत मानते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर उसके खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।

इंस्पेक्टर सुमारा ने बताया कि सिपाही के खिलाफ जल्द ही अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- 'पिता के बनाए घर में बेटे-बहू का हक नहीं', 13 साल पुराने मामले में अहमदाबाद की सिविल कोर्ट ने सुनाया फैसला

यह भी पढ़ें- 'जल्दी कर, पनवेल निकलना है', अहमदाबाद के कॉलेज में छात्र की बात सुनकर भड़के प्रोफेसर, पकड़ लिया कॉलर