विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदनामी के खौफ में घिनौना अपराध: हथौड़े से बेटी को उतारा मौत के घाट, पिता-भाई गिरफ्तार

Published: Wed, 09 Sep 2026 07:12 PM (IST)

अहमदाबाद में बदनामी के डर से एक पिता और भाई ने मिलकर 22 वर्षीय युवती सोफिया की हत्या कर दी।

अहमदाबाद में पिता-भाई ने बेटी की हत्या की

अहमदाबाद में पिता-भाई ने बेटी की हत्या की

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। अहमदाबाद से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 22 साल की युवती की हत्या करने के बाद उसकी मौत को एक्सीडेंट दिखाने की साजिश रची गई। जैसे-जैसे पुलिस की जांच हिट-एंड-रन केस में आगे बढ़ी तब जाकर पूरा मामला समझ में आया।

12 अगस्त की रात, सोफिया के पिता मोहम्मद फारूक और उसके भाई मोहम्मद हबील, उसे घुमाने के लिए बाहर ले गए। रास्ते में हबील ने गाड़ी को घेलजीपुरा गांव के पास एक सुनसान रास्ते पर ले गया, जहां उसने कथित तौर पर अपनी बहन के सिर पर हथौड़े से तीन बार वार किया। इसके बाद पिता और भाई ने मिलकर सोफिया के शव को वापस सड़क लाया और पूरी साजिश को हादसा दिखाने की कोशिश की।

पिता-भाई ने मिलकर रची साजिश 

इसके बाद हबील पुलिस स्टेशन पहुंचा और दावा किया कि घेलजीपुरा चौराहे के पास एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

उसने आरोप लगाया कि टक्कर से उसकी बहन के सिर में गंभीर चोटें आईं। सोफिया को तुरंत सोला सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां अगले दिन उसकी मौत हो गई।

जांच से पता चला कि सोफिया के पिता और भाई उससे बहुत नाराज थे, क्योंकि तीन महीने पहले उसका एक वीडियो एक आदमी के साथ वायरल हो गया था। समाज में बदनामी के डर से यह साजिश रची।

कैसे दिया हत्या को अंजाम?

पुलिस के अनुसार, घर से निकलने से पहले ही हाबिल ने अपनी पैंट में लोहे का हथौड़ा छिपा लिया था। उन्होंने मिलकर कथित तौर पर हत्या को अंजाम दिया और इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। दोनों आरोपी अब हिरासत में हैं और उन पर हत्या का केस अर्ज किया गया है।