विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात: अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 करोड़ की हेरोइन और मेफेड्रॉन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Published: Thu, 22 Oct 2026 08:02 PM (IST)

गुजरात अपराध शाखा ने अहमदाबाद में एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 25 करोड़ रुपये ...और पढ़ें

अहमदाबाद व सूरत अपराध शाखा ने पकडी ड्रग्‍स (फोटो-क्राइम ब्रांच)

अहमदाबाद व सूरत अपराध शाखा ने पकडी ड्रग्‍स (फोटो-क्राइम ब्रांच)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात अपराध शाखा ने एक अंतरराष्‍ट्रीय ड्रग्‍स नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 25 करोड़ रु की ड्रग्‍स 4,5 किलो हेरोइन व 2,5 किलो मेफेड्रॉन बरामद की है। इसको अहमदाबाद से राजकोट भेजा जाना था। यह ड्रग्‍स अफगानिस्‍तान से दिल्‍ली लाकर गुजरात के विविध शहरों में भेजी जानी थी।

अहमदाबाद व सूरत अपराध शाखा ने संयुक्‍त आपरेशन में अहमदाबाद में ड्रग पेडलर को गिरफ्तार कर इनके पास से 4,5 किलो हेरोइन व 2,5 किलो मेफेड्रॉन बरामद किया गया। यह अफगानिस्‍तान से लाकर दिल्‍ली, अहमदाबाद होते हुए राजकोट व गुजरात के अन्‍य शहरों में भेजा जाना था।

इस मादक पदार्थ की अंतरराष्‍ट्रीय बाजार की कीमत 25 करोड़ रुपये आंकी गई है। तीनों तस्‍करों का पुराना रिकॉर्ड भी पुलिस ने जारी किया है, यह आदतन अपराधी होने के साथ देश के विविध शहरों में वर्षों से तस्‍करी के काम में जुटे रहे हैं। मादक पदार्थ को रेईनकोट व एनर्जी ड्रिंक्‍स के केन में भरकर लाया गया था। तीनों आरोपित महिन्‍द्रा कार में सवार थे। राजकोट के असलम को भेजा जाना था।

गिरफ्तार कफील अहमद उर्फ जावेद 59, मेनपुरी उत्‍तर प्रदेश का रहने वाला है जबकि तिफले नोखेज उर्फ मौहम्‍मद युसूफ 44, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश का है। जबकि मोहम्‍मद इमरान उफ राजा 42, न्‍यू पोस्‍ट कॉलॉनी साउथ दिल्‍ली का रहने वाला है।

सूरत अपराध शाखा को गुजरात में मादक पदार्थ लाने की सूचना मिल थी, उपपुलिस आयुक्‍त भावेश रोजिया की देखरेख में पुलिसनिरीक्षक एस एन परमार अपनी टीम के साथ अहमदाबाद पहुंचे। शहर पुलिस आयुक्‍त ने अहमदाबाद अपराध शाखा के साथ एक संयुक्‍त टीम बनाकर निगरानी की तथा रामोल टोल टेक्‍स के पास से इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया।