Payal Rohatgi Arrested: नेहरू-गांधी पर टिप्पणी के आरोप में अभिनेत्री पायल रोहतगी गिरफ्तार
Payal Rohatgi Arrested. राजस्थान के यूथ कांग्रेस महासचिव चार्मेश शर्मा ने पायल रोहतगी के खिलाफ बूंदी के सादर पुलिस शिकायत दर्ज करवाई थी।
अहमदाबाद, जेएनएन। Payal Rohatgi Arrested. नेहरू-गांधी परिवार पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में अभिनेत्री व मॉडल पायल रोहतगी को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। बूंदी पुलिस उन्हें पकड़ कर राजस्थान ले गई है। पायल रोहतगी ने खुद इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है।
राजस्थान के यूथ कांग्रेस महासचिव चार्मेश शर्मा ने पायल रोहतगी के खिलाफ बूंदी के सादर पुलिस शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोप था कि पायल रोहतगी ने गत 21 सितंबर के दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें पंडित मोतीलाल नेहरू, पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू व इंदिरा गांधी के खिलाफ अपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। बूंदी पुलिस ने पायल रोहतगी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66-67 के तहत मामला दर्ज किया था।
बूंदी एसपी ममता गुप्ता ने बताया कि राजस्थान पुलिस ने गत पांच दिसंबर के दिन पायल रोहतगी के खिलाफ नोटिस जारी किया था। पायल ने सेशन्स कोर्ट ने अग्रीम जमानत याचिका दायर की है। इस पर सुनवाई शुक्रवार को होने वाली थी। लेकिन नहीं हो पाई है। जिसके बाद बूंदी की सादर पुलिस थाने अधिकारी लोकेन्द्र पालीवाल के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम में शुक्रवार को अहमदाबाद पहुंची थी। रविवार सुबह पायल को गिरफ्तार किया गया। उन्हें बूंदी लाया जा रहा है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पायल रोहतगी ने भी गिरफ्तार होने के बाद पीएम आफिस और गृह मंत्रालय को टैग करते हे ट्वीट किया कि उन्हें राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने मोतीलाल नेहरू के बारे में एक वीडियो पोस्ट किया था। यह जानकारी उन्होंने गूगल से निकाली थी। क्या अभिव्यक्ति की आजादी एक मजाक है?
गौरतलब है कि पायल रोहतगी का जन्म 10 नवंबर, 1984 के दिन हैदराबाद में हुआ था। लेकिन पालन-पोषण अहमदाबाद में हुआ है। पायल रोहतगी अहमदाबाद एलडी इंजीनयरिंग में से कंप्यूटर इंजीनियर की पढ़ाई की है। अपने एक दोस्त के कहने पर उन्होंने मिस इंडिया में हिस्सा लिया था। जिसके बाद वे मुंबई आ गई थी। पायल रोहतगी कई हिंदू-मुस्लिम को लेकर विवादित बयान दे चुकी हैं। वे खुद को रामभक्त मानती हैं।