विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात: 840 करोड़ का चंदा लेने वाली पार्टी के नेताओं पर शिकंजा, पुलिस और IT की कार्रवाई के बाद हुए फरार

By Shatrughan SharmaEdited By: Naveen Kumar
Published: Fri, 16 Oct 2026 08:30 PM (IST)

आम जनमत पार्टी को मिले 840 करोड़ रुपये के चंदे की जांच आयकर विभाग और सीआईडी क्राइम ने शुरू कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. आम जनमत पार्टी के 840 करोड़ चंदे की जांच शुरू।

  2. आयकर विभाग, सीआईडी क्राइम ने 7 लोगों पर केस दर्ज किया।

  3. पार्टी अध्यक्ष गौरव मिश्रा समेत आरोपी भूमिगत हुए।

शत्रुघ्न शर्मा, अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव से पहले आम जनमत पार्टी को मिले करीब 840 करोड़ के चंदे की जांच शुरु हो गई है। आयकर विभाग और सीआईडी क्राइम ने मामला दर्ज कर पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष गौरव मिश्रा, सीए मयूर सिंह समेत 7 खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु की है। जांच शुरु होते ही आरोपित भूमिगत हो गये।

चुनाव सुधार के लिए काम कर रही संस्‍था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफोर्म्स ने अपनी रिपोर्ट में गत लोकसभा चुनाव से पहले कुछ पंजीक्रत कंपनियों को मिले सैकडों करोड रु का मामला उठाया था।

सीआईडी क्राइम व आयकर विभाग ने आम जनमत पार्टी को वर्ष 2022-23 में चंदे में मिले करीब 620 करोड़ तथा वर्ष 2023-24 में मिले करीब 220 करोड़ के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।

पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष गौरव मिश्रा, धर्मेंद्र वैष्‍णव, दिनेश जैन, आकाश सोनी तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट मयूर सिंह समेत 7 जनों के खिलाफ अवैध तरीके से करोड़ों का चंदा जुटाने तथा सरकारी तिजोरी को करीब 250 करोड़ का नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफोर्म्स की गुजरात समन्‍वयक एवं सामाजिक कार्यकर्ता पंक्ति जोग का कहना है कि यह मामला राजनीतिक दलों की फंडिंग में पारदर्शिता और जवाबदेही की आवश्यकता को रेखांकित करता है।

एसोसिएशन ने पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की फंडिंग के पूर्व विश्लेषण में भी ऐसे दलों के मामले उजागर किये थे। इन दलों ने चुनावों में बहुत सीमित भागीदारी के बावजूद बड़ी मात्रा में चंदा प्राप्त किया। इसलिए सभी दलों के चंदे के स्रोत, प्राप्त राशि, खर्च और चुनावी गतिविधियों को तय समय में सार्वजनिक किया जाना चाहिए।