Move to Jagran APP

गुजरात पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया

गुजरात पुलिस ने लोकरक्षकदल की भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में राष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

By BabitaEdited By: Published: Tue, 11 Dec 2018 11:45 AM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 11:45 AM (IST)
गुजरात पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया
गुजरात पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया

अहमदाबाद, जेएनएन। गुजरात पुलिस ने लोकरक्षकदल (पुलिस कांस्टेबल) की भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले के साथ देश के अन्य राज्यों में प्रश्नपत्र लीक करने के एक राष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने हरियाणा, मध्यप्रदेश और दिल्ली से इस गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों को गुजरात लाया जा रहा है।

loksabha election banner

गुजरात में गत दो दिसंबर के दिन लोकरक्षक (गुजरात कांस्टेबल) की 9713 जगहों के लिए परीक्षा होने वाली थी। लेकिन परीक्षा के कुछ ही घंटे पहले ही प्रश्नपत्र लीक होने जाने से भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष विकास सहाय ने परीक्षा रद्द कर दी थी। इस मामले में इससे पहले भाजपा के तीन नेताओं सहित कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गांधीनगर पुलिस अधीक्षक मयूर चावड़ा ने बताया कि लोकरक्षक परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने में इसी गिरोह का हाथ था। गुजरात एटीएस और क्राइमब्रांच की संयुक्त टीम ने हरियाणा के जर्जर से मनीष बंलवतसिंह शर्मा, मध्यप्रदेश के इंदौर से अशोक शाहु तथा दिल्ली से विनीत माथुर नामक तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। रतलाम निवासी अशोक माथुर मार्च महीने में हुई मध्यप्रदेश में एफसीआई के प्रश्नपत्र लीक मामलें भी गिरफ्तार हो चुका है। फिलहाल वह जमानत पर था। पुलिस ने उसके घर पर भी छापा मारा जहां देशभर की प्रतियोगिता परीक्षाओं की पुस्तिका बरामद की गई।

पुलिस के मुताबिक अशोक शाहु, मनीष शर्मा अपने कुछ सागरितों के साथ 28 नवंबर के दिन अहमदाबाद आया था। यहां आश्रम रोड पर स्थित वाइस प्रेसिटेंड होटल में निलेश चौहाण, अश्विन परमार और सुरेश पंडया के साथ बैठक कर पूरी योजना बनाई गयी थी। इसके बाद निलेश इन गिरोह के साथ दिल्ली जाता है तथा अश्विन और सुरेश चार गाड़ियों में 30 से अधिक परीक्षार्थियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना होते है। पुलिस ने बताया कि दिल्ली निवासी विनीत माथुर इन सभी के रहने उठने की व्यवस्था करता है। परीक्षार्थी किसी से मिल न सके इसलिए बाउन्सर भी उनके साथ रहते थे। दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर इन्हें प्रश्नपत्र दिया गया था।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार हो चुका इन्द्रवदन भी इसी गिरोह का सदस्य है। जबकि निलेश चौहान और अश्विन परमार, तथा सुरेश पंडया फरार है। पुलिस का कहना है कि इन तीनों का भी लोकेशन मिल गया है । तीनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। पुलिस को शंका है कि इन्ही लोग अन्य राज्यो के भी प्रश्नपत्र लीक करते थे। तीनों आरोपियों को गांधीनगर सीआईडी क्राइम की आफिस लाया जा रहा है। इनकी पुछताछ के बाद ही जानकारी दी जायेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.