Move to Jagran APP

एक वर्ष में 25 लाख पर्यटकों ने किया स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दीदार, जानिये कितनी हुई आय

विश्व की सबसे ऊंची स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का एक वर्ष में 25 लाख लोगों ने दीदार किया इससे 63 करोड़ की आय हुई है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Sat, 02 Nov 2019 03:13 PM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2019 03:13 PM (IST)
एक वर्ष में 25 लाख पर्यटकों ने किया स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दीदार, जानिये कितनी हुई आय
एक वर्ष में 25 लाख पर्यटकों ने किया स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दीदार, जानिये कितनी हुई आय

अहमदाबाद, जेएनएन। दक्षिण गुजरात के केवड़िया में स्थापित विश्व की सबसे ऊंची स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने के लिए एक वर्ष में तकरीबन 25 लाख लोग आये। इससे 63.39 करोड़ रूपये की आय हुई। गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान प्रधानमंत्री ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में स्टैच्यू स्थापित

loksabha election banner

करने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने गत वर्ष 31 अक्टूबर 2018 को इसका लोकापर्ण किया। तब से आज तक इसे देखने के लिए देश-विदेश के पर्यटकों का तांता लगा रहा। यहां पर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार ने 20 से भी अधिक परियोजनाएं शुरू की है। इसमें जंगल सफारी, जाइन्ट डायनासोर, चिल्ड्रेन न्यूट्रीशन पार्क तथा विश्व वन वगैरह शामिल हैं।

विदित है 31 अक्टूबर 2018 से 31 अक्टूबर 2019 के एक वर्ष में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने के सिए देश-विदेश के 24,44,767 पर्यटक उमड़ पडे। इससे सरदार पटेल एकता ट्रस्ट को 63,39,14128 रूपये की आय हुई। सरकार अब प्रतिदिन 50 हजार पर्यटकों के आने की व्यवस्था कर रही है।


गत एक वर्ष में कितने पर्यटक आये और उससे कितनी आय हुई, उसका विवरण इस प्रकार है:

 महीना               पर्यटक              आय

 नवम्बर 18          2,78,562            6,47,63,443

 दिसम्बर 18         2,50,113            5,70,41,060

 जनवरी 19          2,83,298            7,00,42,020

 फरवरी 19          2,10,600            5,60,87,710

 मार्च 19            2,20,824            5,95,96,190

 अप्रैल 19           1,29,897             3,73,23,430

 मई 19             2,18,787             6,03,14,535

 जून 19             2,13,472             5,62,02,590

 जुलाई 19          1,47,061             4,38,51,020

 अगस्त 19         2,56,852             6,58,20,520

 सितम्बर 19      2,75,843               7,08,52,370

 अक्टूबर 19       2,35,260               6,32,66,610

 कुल-            24,48,767               63,39,14,128

 यहां 24 सुहागनों के साथ-साथ पांच पुरुषों को भी मिल रहा है विधवा भत्ता

 केंद्रापड़ा में मिली खास प्रजाति की मछली: कीमत जान चौंक जाएंगे आप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.