गुजरातः जसदण में उपचुनाव से पहले कांग्रेस के एक दर्जन नेता भाजपा में शामिल
Congress leader join BJP. गुजरात में कांग्रेस के एक दर्जन से अधिक नेता भाजपा में शामिल हो गए।
By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 23 Nov 2018 12:50 PM (IST)Updated: Fri, 23 Nov 2018 12:50 PM (IST)
अहमदाबाद, जेएनएन। जसदण में उपचुनाव से पहले कांग्रेस के एक दर्जन से अधिक नेता भाजपा में शामिल हो गए। सरकार के जलापूर्ति मंत्री कुंवरजी बावलिया की उपस्थिति में जिला व तहसील पंचायत के पदाधिकारी भी भाजपा में शामिल हुए। बावलिया कुछ समय पहले ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे।
सौराष्ट्र के जसदण से विधायक कुंवरजी बावलिया के इस्तीफे के चलते इस सीट पर दिसंबर में उपचुनाव होने हैं। भाजपा ने बावलिया को अपनी पार्टी में शामिल करने के साथ ही कैबिनेट मंत्री बना दिया था। उन्हें छह के माह के भीतर फिर से विधानसभा का सदस्य बनना होगा, अन्यथा उन्हें मंत्रीपद छोड़ना पड़ सकता है।
बावलिया ने गुरुवार को जसदण में नववर्ष स्नहेमिलन समारोह आयोजित किया, जिसमें कांग्रेस के 6 जिला, 2 तहसील पंचायत के सदस्यों सहित एक दर्जन नेता भाजपा में शामिल हो गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें