सर्गियो एगुएरो की हैटिक से 6-0 से जीता मैनचेस्टर
मध्यांतर से पहले गेब्रियल जीसस ने सर्गियो के चतुराई भरे पास पर गोल दागकर सिटी को 3-0 की बढ़त दिलाई।
वाटफोर्ड, रायटर। सर्गियो एगुएरो की हैटिक की बदौलत मैनचेस्टर सिटी ने शनिवार को इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में वाटफोर्ड को 6-0 से धूल चटाई। इस जीत के साथ सिटी अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई। सर्गियो ने 27वें मिनट में केविन डे ब्रूयने की फ्री किक पर शानदार गोल दागकर टीम का खाता खोला। चार मिनट बाद ही उन्होंने डेविड सिल्वा के क्रॉस को गोल में बदल कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया।
मध्यांतर से पहले गेब्रियल जीसस ने सर्गियो के चतुराई भरे पास पर गोल दागकर सिटी को 3-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ के 63वें मिनट में निकोलस ओटामेंडी ने हेडर के जरिये गोल कर सिटी की बढ़त में इजाफा किया। सर्गियो ने 81वें मिनट में एक और गोल दागकर अपनी हैटिक पूरी की। सिटी की ओर से छठा और आखिरी गोल रहीम स्टर्लिग ने 89वें मिनट में पेनाल्टी स्पॉट से दागा।