यूरो 2020: नौ महीनों के बाद रोनाल्डो पुर्तगाल टीम से जुड़े
जुवेंट्स के 34 साल के अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ी रोनाल्डो को पुर्तगाल के कोच फर्नाडो सांतोस ने यूक्रेन और सर्बिया के खिलाफ घरेलू मैचों के लिए टीम में शामिल किया है।
जुवेंट्स के 34 साल के अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ी रोनाल्डो को पुर्तगाल के कोच फर्नाडो सांतोस ने यूक्रेन और सर्बिया के खिलाफ घरेलू मैचों के लिए टीम में शामिल किया है। उन्होंने 2018 विश्व कप के बाद से अपने देश का प्रतिनिधित्व नहीं किया है।
मौजूदा यूरोपीय चैंपियन टीम शुक्रवार को लिस्बन में यूक्रेन के खिलाफ समूह 'बी' के मैच में अपने अभियान की शुरआत करेगी। इसके बाद उनका सामना सर्बिया से होगा। पुर्तगाल का प्रतिनिधित्व करने वाले जुवेंट्स के उनके साथी खिलाड़ी जोआओ कैंसेलो ने रोनाल्डो की तारीफ की। उन्होंने कहा कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो किसी भी टीम के लिए फायदेमंद खिलाड़ी हैं। हमें उनके साथ खेलने की खुशी है और वह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।