Move to Jagran APP

रोनाल्डो बने पुर्तगाल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, लगातार दूसरी बार जीता क्वीना डि ओरो का खिताब

अवार्ड पाने के बाद क्रिस्टियानो ने कहा कि व्यक्तिगत और निजी स्तर पर यह एक ना भूलने वाला साल था।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Tue, 20 Mar 2018 07:41 PM (IST)Updated: Wed, 21 Mar 2018 12:20 PM (IST)
रोनाल्डो बने पुर्तगाल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, लगातार दूसरी बार जीता क्वीना डि ओरो का खिताब
रोनाल्डो बने पुर्तगाल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, लगातार दूसरी बार जीता क्वीना डि ओरो का खिताब

लिसबोन, आइएएनएस। दुनिया के दिग्गज स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को साल 2017 का सर्वश्रेष्ठ पुर्तगाली फुटबॉलर चुना गया है। क्रिस्टियानो ने सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान पुर्तगाल के क्वीना डि ओरो अवार्ड को लगातार दूसरी बार हासिल किया। इस कार्यक्रम का आयोजन कार्लोस लोपेज पवेलियन में पुर्तगाल फुटबॉल संघ (एफपीएफ), पुर्तगाली कोचों के राष्ट्रीय संघ (एएनटीएफ) और पेशेवर फुटबॉल खिलाडि़यों के संघ (एसजेपीएफ) के तत्वाधान में किया गया। यूएफा के अध्यक्ष एलेक्जेंडर सेफरीन ने क्रिस्टियानो को सम्मानित किया।

loksabha election banner

रीयल मैड्रिड के स्टार क्रिस्टियानो के अलावा साल के सर्वश्रेष्ठ पुर्तगाली फुटबॉलर के अवार्ड की दौड़ में मैनचेस्टर सिटी के बेर्नाडो सिल्वा और स्पोर्टिग सीपी के रुइ पेट्रिसियो भी शामिल थे। अवार्ड पाने के बाद क्रिस्टियानो ने कहा कि व्यक्तिगत और निजी स्तर पर यह एक ना भूलने वाला साल था। उन्होंने पुर्तगाल के विश्व कप क्वालीफिकेशन और रीयल मैड्रिड के साथ बीते साल को ऐतिहासिक करार दिया। क्रिस्टियानो को 2015 में सर्वकालिक पुर्तगाली फुटबॉलर के लिए भी क्वीना डि ओरो अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

2003 में पुर्तगाल के साथ अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू करने वाले क्रिस्टियानो ने अब तक अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए 147 मुकाबले खेले हैं जिनमें से उन्होंने 79 बार गेंद को गोल पोस्ट की हवा खिलाई है। फिलहाल क्रिस्टियानो की निगाहें रूस में होने जा रहे अगले विश्व में अपनी टीम को चैंपियन बनाने पर है।

उल्टी की वजह खराब आहार : मेसी

बार्सिलोना के स्टार स्ट्राइकर लियोन मेसी को अक्सर मैदान पर खेल के दौरान उल्टी करते देखा गया है। इस मसले पर मेसी ने कहा है कि मैं पहले चॉकलेट, गैस से भरे पेय पदार्थ और सबकुछ बहुत ज्यादा खाया करता था। यही वजह है कि मुझे मुकाबलों के दौरान उल्टी होती थी। अब मैं अच्छे से अपना ख्याल रखता हूं। मैं मछली, मीट और सलाद खाता हूं। यह सभी व्यवस्थित होता है और इसका ध्यान रखा जाता है।

तैयारियों का जायजा लेगा ब्राजील

पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील की टीम अगले विश्व कप से पहले अपनी तैयारियों का जायजा दोस्ताना मुकाबले के जरिये लेगी। ब्राजील फुटबॉल कनफेडरेशन (सीबीएफ) ने बताया कि उसकी टीम तीन जून को इंग्लैंड में क्रोएशिया के खिलाफ जबकि इसके सात दिन बाद विएना में ऑस्टि्रया के खिलाफ दो दोस्ताना मैच खेलेगी। विएना और फिर विश्व कप में भाग लेने रूस जाने से पहले ब्राजील की टीम 28 मई से आठ जून तक लंदन में अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रुकेगी। ब्राजील की टीम विश्व कप में स्विट्जरलैंड के ख्रिलाफ अपने अभियान की शुरुआत 17 जून को करेगी।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.