Move to Jagran APP

Champions League History: महज 15 मिनट में 4 गोल दाग रॉबर्ट ने रचा इतिहास

Champions League रॉबर्ट ने मंगलवार को रेड स्टार के साथ खेले गए मुकाबले में महज 15 मिनट के भीतर चार गोल कर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया।

By Viplove KumarEdited By: Published: Wed, 27 Nov 2019 03:11 PM (IST)Updated: Wed, 27 Nov 2019 03:11 PM (IST)
Champions League History: महज 15 मिनट में 4 गोल दाग रॉबर्ट ने रचा इतिहास
Champions League History: महज 15 मिनट में 4 गोल दाग रॉबर्ट ने रचा इतिहास

नई दिल्ली, जेएनएन। चैंपियंस लीग (Champions League) में खेलते हुए बायर्न म्यूनिख (Bayern Munich) रॉबर्ट लेवांडोव्स्की नया इतिहास रचा है। रॉबर्ट ने मंगलवार को रेड स्टार के साथ खेले गए मुकाबले में महज 15 मिनट के भीतर चार गोल कर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया। इस मुकाबले को म्यूनिख ने 6-0 से अंतर से जीता

loksabha election banner

चैंपियंस लीग के इतिहास में रॉबर्ट लेवांडोव्स्की (Robert Lewandowski) द्वारा किए गए चार गोल सबसे तेज रहे। अब तक कोई भी खिलाड़ी इतने कम समय में मैच में एक साथ इतने सारे गोल नहीं कर पाया था। रॉबर्ट इस सीजन में यूरोप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पिछले 5 मुकाबलों में अब तक कुल 10 गोल किए हैं। इसमें से चार गोल उन्होंने आखिरी मुकाबले में रेड स्टार्स के खिलाफ किया।

मैच के बाद उन्होंने प्रसारण कर रहे चैनल से बताया, "सबसे अहम बात यह रही कि हमने इस मुकाबले में बहुत अच्छा खेला। रक्षात्मक दृष्टी से और आक्रमण के मोर्चे पर भी हम सफल रहे। कौन सी टीम हमारे सामने खेल रही है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। हम उसी तरह के प्लान को फॉलो करते हैं।"

इससे पहले शनिवार को खेले गए मुकाबले में रॉबर्ट एक भी गोल नहीं कर पाए थे। 53वें मिनट में रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने पेनाल्टी पर मैच में अपना पहला गोल किया। रेड स्टार के मिलोस डिगेनेक के हैंडबॉल पर रेफरी ने बायर्न म्यूनिख को पेनाल्टी दिया था। इसके सात मिनट बाद ही रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने बेहतरीन स्ट्राइक पर मैच में अपना दूसरा गोल किया। यह गोल उन्होंने टोलिसो के हेडर पर किया। 

रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने 11वें मिनट में गोल की हैट्रिक पूरी कर ली इसके बाद उन्होंने साथी खिलाड़ी पेरिसिक के पास पर गोल कर चौथा गोल दागा और मैच के 68वें मिनट में बोरजान की सहायता से पांचवां गोल कर इतिहास रच दिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.