विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एमबापे के गोल के बावजूद पीएसजी ने खेला ड्रॉ, प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर कनाडा

By Jagran NewsEdited By: Geetika Sharma
Published: Tue, 19 Dec 2023 12:19 PM (IST)

पीएसज) को लीग वन मैच में लिले के विरुद्ध रविवार को अधिकतर समय तक बढ़त बनाने के बावजूद 1-1 की ...और पढ़ें

एमबापे ने पेनाल्टी को गोल में बदल कर टीम को बढ़त दिला दी। फोटो- एक्स
एमबापे ने पेनाल्टी को गोल में बदल कर टीम को बढ़त दिला दी। फोटो- एक्स

HighLights

  1. पीएसजी को लीग वन मैच में लिले के विरुद्ध 1-1 की बराबरी से संतुष्ट होना पड़ा।
  2. एमबापे ने पेनाल्टी को गोल में बदल कर टीम को बढ़त दिला दी
  3. एमबापे का यह 16वां गोल था

एजेंसी, नई दिल्ली। पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को लीग वन (फ्रांस की शीर्ष घरेलू फुटबाल लीग) मैच में लिले के विरुद्ध रविवार को अधिकतर समय तक बढ़त बनाने के बावजूद 1-1 की बराबरी से संतुष्ट होना पड़ा। कायलियन एमबापे ने मैच के 66वें मिनट में पेनाल्टी को गोल में बदल कर टीम को बढ़त दिला दी थी।

एमबाप्पे का 16वां गोल-

वर्तमान सत्र में एमबापे का यह 16वां गोल था। कनाडा के स्ट्राइकर जोनाथन डेविड ने मैच के अंतिम क्षणों (90+4 मिनट) में गोल कर स्कोर को बराबर कर दिया। इस ड्रा के बाद टीम 16 मैचों में 37 अंक के साथ तालिका में मजबूती से शीर्ष स्थान पर बनी हुई है।

प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर ब्रेस्ट-

इस सत्र में प्रभावी प्रदर्शन करने वाली ब्रेस्ट की टीम नैनटेस को 2-0 से हराने के बाद तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई। पिछले पांच मैचों चार जीत करने के बाद इस टीम ने लिले को गोल अंतर के आधार पर छठे स्थान पर धकेल दिया।

ये भी पढ़ें:- चैंपियंस लीग के अंतिम-16 में मैनचेस्टर सिटी को आसान ड्रॉ, कोपेनहेगन से होगा टीम का पहला मैच