Move to Jagran APP

विश्व कप क्वालीफायर के लिए पुर्तगाल की टीम में Cristiano Ronaldo

पुर्तगाल ने आगामी विश्व कप क्वालीफायर के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो को टीम में शामिल किया है। रोनाल्डो को इससे पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबाल में सर्वाधिक गोल का रिकार्ड तोड़ने का मौका मिलेगा। कोच फर्नांडो सांतोस ने गुरुवार को रोनाल्डो को पुर्तगाल की टीम में जगह दी।

By Viplove KumarEdited By: Published: Fri, 27 Aug 2021 02:08 AM (IST)Updated: Fri, 27 Aug 2021 02:08 AM (IST)
विश्व कप क्वालीफायर के लिए पुर्तगाल की टीम में Cristiano Ronaldo
पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो ट्विटर पेज

लिस्बन, एपी। फीफा विश्व कप में जगह बनाने के लिए सभी टीमें कमर कस चुकी हैं। विश्व कप क्वालीफायर के लिए एक एक कर टीमों की घोषणा की जा रही है। कुछ दिन पहले ही मौजूदा फुटबाल जगत में सुपरस्टार का दर्जा हासिल कर चुके लियोन मेसी की टीम अर्जेंटीना की टीम घोषित की गई। अब एक और सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल की घोषणा कर दी गई है।

loksabha election banner

पुर्तगाल ने आगामी विश्व कप क्वालीफायर के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो को टीम में शामिल किया है। रोनाल्डो को इससे पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबाल में सर्वाधिक गोल का रिकार्ड तोड़ने का मौका मिलेगा। कोच फर्नांडो सांतोस ने गुरुवार को रोनाल्डो को पुर्तगाल की टीम में जगह दी। रोनाल्डो ने यूरो 2020 में पुर्तगाल की ओर से 109वां गोल दागा था।

उन्होंने इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय फुटबाल में सर्वाधिक गोल के ईरान के स्ट्राइकर अली डेई के रिकार्ड की बराबरी की। यूरो 2020 में खेलने वाले जाओ फेलिक्स चोटिल हैं जबकि सांतोस ने नेल्सन सेमेडो, विलियम कार्वाल्हो और रेनातो सांचेज को टीम में जगह नहीं दी है।

पुर्तगाल सितंबर में आयरलैंड और अजरबेजान से भिड़ेगा और साथ ही विश्व कप मेजबान कतर से भी खेलेगा।

टीम इस प्रकार है:

गोलकीपर: एंथोनी लोपेज, रुई पेट्रीसियो, डियागो कोस्टा।

डिफेंडर: जाओ कैंसलो, रिकार्डो परेरा, डोमिंगोस डुआर्टे, गोंकालो इनासियो, पेपे, रेबेन डायस, नूनो मेंडेस, राफेल गुएरेरो।

मिडफील्डर्स: डेनिलो परेरा, जाओ पल्हिन्हा, रेबेन नेवेस, ब्रूनो फर्नांडिस, जाओ मौटिन्हो, जाओ मारियो, ओटावियो।

फारवर्ड: पेड्रो गोंसाल्वेस, आंद्गे सिल्वा, बर्नार्डो सिल्वा, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, डिओगो जोटा, गोंकालो गेडेस और राफा सिल्वा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.