विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi ने SAFF Championship जीतने पर Team India को दी बधाई, कहा- 'टीम आने वाले खिलाड़ियों को करेगी प्रेरित'

By Jagran NewsEdited By: Geetika Sharma
Published: Wed, 05 Jul 2023 05:15 PM (IST)

PM Narendra Modi lauds Indian football team प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की सैफ चैंपियनशिप में जीत की सराहना की। ...और पढ़ें

PM Modi praise Indian football team winning 9th SAFF Championship title Image twitter
PM Modi praise Indian football team winning 9th SAFF Championship title Image twitter

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। PM Narendra Modi lauds Indian football team। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की सैफ चैंपियनशिप में जीत की सराहना करते हुए कहा कि टीम अपनी अपने खेल से आने वाले खिलाड़ियों को प्रेरित करती रहेगी। गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू की बदौलत भारत ने कुवैत के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में नौवीं बार सैफ चैंपियनशिप का खिताब जीता। मंगलवार को आयोजित मैच का समापन पेनल्टी शूटआउट में हुआ, जिसमें भारत 5-4 के स्कोर से विजयी हुआ।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट-

पीएम ने ट्वीट किया कि भारत एक बार फिर चैंपियन बना। ब्लू टाइगर्स ने सैफ चैंपियनशिप 2023 में पहला स्थान हासिल किया। हमारे खिलाड़ियों को बधाई। इन एथलीटों के दृढ़ संकल्प और दृढ़ता से संचालित भारतीय टीम की यादगार यात्रा आगामी खिलाड़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

गुरुप्रीत सिंह ने बचा लिया-

पांच राउंड की पेनल्टी के बाद स्कोर 4-4 से बराबर था, जिससे डेथ रूल के नियम को लागू करना पड़ा। भारत के लिए महेश नाओरेम ने गोल किया और फिर गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने कुवैत के कप्तान खालिद हाजिया को रोकने के लिए एक शानदार डाइविंग की, जिससे घरेलू प्रशंसकों और भारतीय टीम ने जोरदार जश्न मनाया। इससे पहले खेल के 14वें मिनट में शबैब अल खाल्दी ने कुवैत के लिए गोल किया, जिसके बाद भारत के लालियानजुआला चांग्ते ने 39वें मिनट में टीम के लिए पहला गोल किया।

दूसरे हॉफ में नहीं हुआ कोई गोल-

खेल के दूसरे हॉफ में दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं किया गया, जिसके चलते खेल को पेनल्टी शूटआउट तक ले जाना पड़ा। टूर्नामेंट में पेनल्टी शूटआउ में भारत की यह दूसरी जीत है। भारत 1 जुलाई को सेमीफाइनल में लेबनान को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर फाइनल में पहुंचा था, जिसमें संधू ने भी शूटआउट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।