Move to Jagran APP

फीफा विश्व कप 2018: फ्रांस बना चैंपियन, टूट गया क्रोएशिया का सपना, देखें तस्वीरें

विश्व कप फाइनल में क्रोएशिया को मिली हार, फ्रांस ने जीता फीफा 2018 का खिताब।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Sun, 15 Jul 2018 08:01 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jul 2018 11:25 PM (IST)
फीफा विश्व कप 2018: फ्रांस बना चैंपियन, टूट गया क्रोएशिया का सपना, देखें तस्वीरें
फीफा विश्व कप 2018: फ्रांस बना चैंपियन, टूट गया क्रोएशिया का सपना, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली, जेएनएन। फांस ने 21वें फीफा विश्व कप के फाइनल मुकाबले में क्रोएशिया का सपना तोड़ते हुए विश्व कप खिताब पर अपना कब्जा जमाया। क्रोएशिया ने इतिहास में पहली बार फीफा विश्व कप के फाइनल तक का सफर तय किया था लेकिन फ्रांस की टीम उस पर हावी रही और उसे ये मैच 4-2 से गवांना पड़ा। 

loksabha election banner

पहले हाफ के 18वें मिनट में क्रोएशिया की तरफ से ओन गोल हुआ और ये फ्रांस के लिए शानदार साबित हो गया। इस गोल की मदद से फ्रांस ने क्रोएशिया पर 1-0 की बढ़त बना ली। दरअसल एंटोनी ग्रीजमैन की फ्री किक पर क्रोएशिया के ही मारियो के सिर से लगकर गेंद गोलपोस्ट में चली गई।  

ओन गोल से फ्रांस आगे था लेकिन क्रोएशिया ने 28वें मिनट में ही गोल दागकर अपनी गलती को सुधारा और स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। क्रोएशिया के लिए इवान पेरीसिच ने फ्री किक पर शॉट लगाकर गोल किया और टीम को बराबरी पर ला दिया। 

फ्रांस की तरफ से खेल के 38 वें मिनट में एंटोनी ग्रीजमैन ने गोल दागकर अपनी टीम को 2-1 से बड़ी बढ़त दिला दी। ग्रीजमैन ने गोल करने के लिए अपनी किक बाईं तरफ लगाई लेकिन क्रोएशिया के गोलकीपर डेनिजेल सुबासिच दूसरी तरफ डाइव लगा बैठे और फ्रांस का गोल मिल गया। पहले हाफ में फ्रांस की टीम पूरी तरफ से क्रोएशिया पर हावी रही और इसका नतीजा साफ तौर पर दिखा।

खेल के दूसरे हाफ में दोनों टीमों की तरफ से आक्रामक खेल जारी रहा। खेल के छठे मिनट में कुछ दर्शक मैदान में घुस आए जिसे वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बाहर निकाला। वहीं खेल के 59 वें मिनट में फ्रांस के पॉल पोग्बा ने अपनी टीम के लिए एक और गोल दागा और लगभग टीम की जीत पक्की कर दी। 

 इस गोल के बाद फ्रांस की बढ़त 3-1 की हो गई। पॉल पोग्बा के रफ्तार को रोक पाना क्रोएशिया की टीम को लिए नामुमकिन दिखा। फ्रांस के एम्बापे ने खेल के 65 वें मिनट में गोल करके अपनी टीम का स्कोर 4-1 कर दिया। इसके ठीक बाद क्रोएशिया ने एक गोल और दागकर स्कोर को 4-2 कर दिया। 

क्रोएशिया के लिए खेल के 69वें मिनट में मांजुकिच ने गोल किया। दूसरे गोल के बाद क्रोएशिया की कोशिश लगातार जारी रही लेकिन फ्रांस की टीम ने उसे कोई मौका नहीं दिया।

90 मिनट का खेल खत्म होने तक फ्रांस ने क्रोएशिया पर 4-2 की बढ़त बरकरार रखी। दोनों टीमों को 5 मिनट का इंजुरी टाइम दिया गया लेकिन इस वक्त का फायदा क्रोएशिया नहीं उठा पाई। 

 क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.