फीफा विश्व कप में भाग लेने वाले 32 देश तय, न्यूजीलैंड को हरा पेरू ने किया क्वालीफाई
पेरू ने न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर अगले साल होने वाले फुटबाल विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाला अंतिम देश बना।
लीमा। जेफरसन फार्फन और क्रिश्चियन रामोस के अलग-अलग हाफ में किए गए दो गोल की बदौलत पेरू, न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर अगले साल होने वाले फुटबाल विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाला अंतिम देश बना।
इससे पहले शनिवार को वेलिंगटन में दोनों टीमों ने पहले चरण के मुकाबले में गोलरहित ड्रॉ खेला था। लीमा में दूसरे चरण के तनावपूर्ण मुकाबले में दोनों टीमों के लिए बराबर मौके थे लेकिन गोल के मामले में पेरू भारी पड़ा। इससे पहले 1982 में पेरू विश्व कप के फाइनल में पहुंचा था।
टीम के लिए दोनों गोल में हाथ बंटाने वाले पेरू के मिडफील्डर क्रिश्चियन कुएवा ने कहा, 'हमारे लिए एक सपना सच हुआ और इसलिए यह खुशी मनाने का समय है। अब हमें आगे बढऩा है। इस मौके पर पेरू के कोच रिकार्डो गारेका ने कहा, 'हमारा मिशन पूरा हुआ, शुक्रिया। हमने देश के लिए बहुत खास चीज की है, ऐसे मौके पर मैं काफी भावुक हूं।
दक्षिण अमेरिकी देश पेरू फिलहाल फीफा रैंकिंग में दसवें नंबर पर है। उसे अगले साल होने वाले विश्व कप टूर्नामेंट के लिए एक दिसंबर को मॉस्को में होने वाले ड्रॉ में दूसरे ग्रुप में रखा जाएगा।
विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाले 32 देश-
रूस (मेजबान के तौर पर क्वालीफाई किया)
फ्रांस
पुर्तगाल
जर्मनी
सर्बिया
पोलैंड
इंग्लैंड
स्पेन
बेल्जियम
आइसलैंड
स्विट्जरलैंड
क्रोएशिया
स्वीडन
डेनमार्क
दक्षिण अमेरिका
ब्राजील
उरुग्वे
अर्जेंटीना
कोलंबिया
पेरू
अफ्रीका
नाइजीरिया
मिस्र
मोरक्को
ट्यनीशिया
सेनेगल
केंद्रीय, उत्तरी अमेरिका और कैरेबिया
मैक्सिको
कोस्टा रिका
पनामा
एशिया
ईरान
जापान
दक्षिण कोरिया
सऊदी अरब
ऑस्ट्रेलिया