10 खिलाड़ियों के साथ मोहन बागान की जादुई वापसी, मोहम्मदन को 3-2 से हराकर खत्म किया 8 साल का खिताबी सूखा
मोहन बागान ने मोहम्मदन स्पोर्टिंग को 3-2 से हराकर अपना 31वां कलकत्ता फुटबॉल लीग प्रीमियर डिवीजन खिताब जीता।

मोहन बागान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बारासात स्टेडियम में शनिवार को खेले गए पांच गोल वाले रोमांचक मैच में मोहन बागान ने मोहम्मदन स्पोर्टिंग को 3-2 से हराकर अपना 31वां कलकत्ता फुटबॉल लीग प्रीमियर डिवीजन खिताब जीता।
यह 2018 के बाद उनका पहला खिताब था। 59वें मिनट में गोलकीपर दीपप्रभात घोष को रेड कार्ड मिलने के बाद टीम 1-2 से पीछे थी और 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी, लेकिन 'मैरिनर्स' ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी की।
কথাতেই আছে, পুরনো চাল…. 💚♥️#MBSG #JoyMohunBagan #আমরাসবুজমেরুন pic.twitter.com/W0ynVT7nrx
— Mohun Bagan Super Giant (@mohunbagansg) September 19, 2026
समद ने 2 गोल किए
भारत के मिडफील्डर सहल अब्दुल समद ने इस वापसी में अहम भूमिका निभाई और 26वें व 70वें मिनट में हेडर से दो गोल किए। लालरेमसांगा फनाई (42वें मिनट) और महितोष रॉय (63वें मिनट में पेनल्टी) के गोल से मोहम्मदन ने बढ़त बना ली थी, लेकिन युवा फॉरवर्ड सायन बनर्जी ने 74वें मिनट में विजयी गोल करके इस ऐतिहासिक जीत पर मुहर लगा दी।
8 साल का सूखा खत्म
इस जीत के बाद मैरिनर्स के समर्थकों ने जबरदस्त जश्न मनाया और मशहूर लोकल लीग में आठ साल से चले आ रहे खिताबी सूखे को खत्म किया। 23 साल के खुश घोष ने कहा, "गोल करना मेरा काम है। मैंने काफी समय से गोल नहीं किया था। आज मुश्किल समय में मैं गोल कर पाया। हम पीछे चल रहे थे। लेकिन मैंने नतीजे पर ध्यान नहीं दिया, मैंने गोल करने पर फोकस किया।"
मोहन बागान में जाने के दबाव को संभालने के बारे में उन्होंने कहा, "यह मेरी प्रोफेशनल लाइफ है। हमें इसी तरह आगे बढ़ना है। मकसद बेहतर खेलना और नेशनल टीम में जगह बनाना है।"
यह भी पढ़ें- 22 साल का सूखा खत्म, मोहन बगान को रौंदकर ईस्ट बंगाल ने जीता डूरंड कप; एडमंड की शानदार हैट्रिक
यह भी पढ़ें- Durand Cup: सेमीफाइनल की जंग में आज मोहन बागान से भिड़ेगी JFC, कोलकाता में दिखेगा 'रेड माइनर्स' का जलवा
