मार्कस रशफोर्ड ने दिलाई मैनचेस्टर युनाइटेड को जीत
मैनचेस्टर युनाइटेड ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में बॉर्नेमाउथ को 2-1 से हरा दिया।
By Sanjay SavernEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 07:01 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 07:01 PM (IST)
बॉर्नेमाउथ, प्रेट्र। स्थानापन्न मार्कस रशफोर्ड द्वारा इंजुरी टाइम में किए गए गोल की बदौलत मैनचेस्टर युनाइटेड ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में बॉर्नेमाउथ को 2-1 से हरा दिया। कालुम विल्सन ने बॉर्नेमाउथ को 11वें मिनट में 1-0 की ब़़ढत दिलाई लेकिन फॉर्म में चल रहे एंथोनी मार्शल ने 35वें मिनट में गोल करके युनाइटेड को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। पिछले चार मुकाबलों में मार्शल का यह पांचवां गोल था।
इसके बाद इंजुरी टाइम के दूसरे मिनट में रशफोर्ड ने निर्णायक गोल दागा। अन्य मुकाबलों में लिसेस्टर सिटी ने कार्डिफ सिटी को 1-0 से हराया। वहीं एवर्टन ने ब्रिजटन को 3-1 से जबकि वेस्टहम ने बर्नले को 4-2 से शिकस्त दी जबकि पेरेज के हेडर की बदौलत न्यूकैसल युनाइटेड ने वाटफोर्ड को 1-0 से हराकर सत्र की पहली जीत हासिल की।
क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें