भारतीय अंडर-16 टीम ने बुरिरेम युनाइटेड को हराया
भारतीय अंडर-16 फुटबॉल टीम ने थाइलैंड के बुरिरेम युनाइटेड एफसी अंडर-17 टीम को शुक्रवार को 2-0 से हरा दिया।
By Pradeep SehgalEdited By: Published: Sat, 14 Jul 2018 11:09 AM (IST)Updated: Sat, 14 Jul 2018 11:09 AM (IST)
नई दिल्ली, पीटीआइ। भारतीय अंडर-16 फुटबॉल टीम ने थाइलैंड के बुरिरेम युनाइटेड एफसी अंडर-17 टीम को शुक्रवार को 2-0 से हरा दिया। भारत की ओर से भुनवनेश ने तीसरे और रोहित दानु ने 83वें मिनट में गोल किए।
पहले हाफ में 1-0 की बढ़त लेने के बाद कोच बिबियानो फनार्डेज की टीम दूसरे हाफ में कई मौके गंवाकर मात्र एक गोल ही कर सकी। मैच के 53वें मिनट में रिडगे डी मेलो ने बेहतरीन हेडर लगाया, लेकिन विपक्षी टीम के गोलकीपर ने इसका अच्छा बचाव कर दिया।
80वें मिनट में बेकी भी गोल करने के मौके चूक गए। इसके तीन मिनट बाद ही रोहित ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। भारत का अगला मुकाबला 17 जुलाई को बैंकॉक ग्लास एफसी अंडर-17 टीम से होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें