विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केन ने 'चौका' लगाकर तोड़ा रूनी का रिकार्ड, चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने वाले इंग्लिश खिलाड़ी बने

By Agency Edited By: Umesh Kumar
Published: Wed, 18 Sep 2024 11:58 PM (IST)

यह 2016 के बाद पहला अवसर है जबकि चैंपियंस लीग के किसी एक मैच में इतने अधिक गोल दागे गए। ...और पढ़ें

हैरी केन ने चैंपियंस लीग फुटबॉल में दागे सबसे ज्यादा गोल। फाइल फोटो
हैरी केन ने चैंपियंस लीग फुटबॉल में दागे सबसे ज्यादा गोल। फाइल फोटो

HighLights

  1. हैरी केन ने दागे मैच में चार गोल
  2. चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट सर्वाधिक गोल करने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी
  3. वेन रूनी का तोड़ा रिकॉर्ड

म्यूनिख, एपी। इंग्लैंड के स्टार फुटबॉलर हैरी केन ने बायर्न म्यूनिख की डिनामो जाग्रेब पर धमाकेदार जीत में चार गोल दागकर वेन रूनी का रिकार्ड तोड़ दिया। वह चैंपियंस लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में सर्वाधिक गोल करने वाले इंग्लिश खिलाड़ी बन गए। केन के अद्भुत प्रदर्शन से बायर्न ने डिनामो जाग्रेब को 9-2 से करारी शिकस्त दी।

यह 2016 के बाद पहला अवसर है जबकि चैंपियंस लीग के किसी एक मैच में इतने अधिक गोल दागे गए। इससे बायर्न के नए कोच विंसेंट कोंपनी ने यूरोपीय प्रतियोगिता में अपने अभियान की शानदार शुरुआत भी की। केन ने 19वें, 53वें, 73वें और 78वें मिनट में गोल करके प्रतियोगिता में अपने कुल गोल की संख्या को 33 तक पहुंचा दिया जो इंग्लैंड के किसी खिलाड़ी का नया रिकार्ड है।

चैंपियंस लीग में सर्वाधिक गोल

  • हैरी केन- 33 गोल
  • वेन रूनी- 30 गोल
  • रहीम स्टर्लिंग- 27 गोल
  • पाल स्कोल्स- 24 गोल

'मुझे पता था क्या नहीं करना' 

उन्होंने रूनी के 30 गोल के रिकार्ड को पीछे छोड़ा। केन ने तीन गोल पेनाल्टी पर किए। उन्होंने मैच के बाद, 'ईमानदारी से कहूं तो दूसरी पेनाल्टी के बाद मुझे पता नहीं था की तीसरी पेनाल्टी पर क्या करना है, लेकिन मुझे खुशी है कि मैं इस पर भी गोल करने में सफल रहा।'

बोरुसिया डार्टमंड की 2016 में लेगिया वारसा पर 8-4 की जीत के बाद यह चैंपियंस लीग में सर्वाधिक गोल वाला मैच था।

यह भी पढ़ें- फुटबॉल जगत में फैली शोक की लहर, मैच के दौरान बेहोश हुए उरुग्वे के फुटबॉलर की मौत

यह भी पढे़ं- Cristiano Ronaldo: 32M सब्सक्राइबर्स, 12 वीडियो; 2 दिन में YouTube से करोड़ों कमा चुके हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो