FIFA World Cup 2026: सिर्फ टी-शर्ट पहने रोनाल्डो को चीयर करती नजर आईं पत्नी जॉर्जिना रोड्रिग्ज; इंटरनेट का चढ़ाया पारा
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पत्नी जॉर्जिना रोड्रिग्ज ने केवल पुर्तगाल की जर्सी पहने अपना फोटो पोस्ट किया, जो सोशल मीडिया पर ...और पढ़ें

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पत्नी जॉर्जिना रोड्रिग्ज
HighLights
पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से मात दी
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मैच में दो गोल दागे
जॉर्जिना के चीयर करने वाला फोटो वायरल हुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पत्नी जॉर्जिना रोड्रिग्ज सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं। रोड्रिग्ज ने फीफा विश्व कप 2026 के मैच में रोनाल्डो का एकदम अनोखे अंदाज में समर्थन किया।
32 साल की जॉर्जिना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट किया, जिसमें वो केवल जर्सी पहने अपने पति क्रिस्टियानो रोनाल्डो का समर्थन कर रही हैं। जॉर्जिना का ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पुर्तगाल की जीत में चमके रोनाल्डो
पुर्तगाल ने फीफा विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को एकतरफा अंदाज में 5-0 से मात दी। 41 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मैच में दो गोल दागे और अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया।

आपको बता दें कि जॉर्जिना रोड्रिग्ज सोशल मीडिया सनसनी के रूप में मशहूर हैं और वो रोनाल्डो द्वारा सातवें मिनट में दागे गोल का जश्न मनाती हुईं नजर आईं। जॉर्जिना ने रोनाल्डो के दूसरे गोल का जश्न शायद निजी तौर पर बनाया क्योंकि इसका कोई फोटो या वीडियो सामने नहीं आया।

रोनाल्डो का आखिरी वर्ल्ड कप
बता दें कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो छठी बार विश्व कप में शिरकत कर रहे हैं। उनकी कोशिश पुर्तगाल को पहली बार फीफा विश्व कप खिताब दिलाने की है। यह रोनाल्डो के करियर का आखिरी वर्ल्ड कप भी होगा। जॉर्जिना के बारे में उम्मीद की जा रही है कि वो कुछ समय के बाद अपने पति से जुड़ेंगी और स्टेडियम से उनकी हौसलाअफजाई करेंगी। पता हो कि रोनाल्डो और जॉर्जिना 2016 से रिश्ते में हैं।
