विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

FIFA World Cup 2026: किलियन एमबाप्पे का डबल धमाल, फ्रांस ने खराब मौसम के बीच इराक को दी पटखनी

Published: Tue, 23 Jun 2026 08:31 AM (IST)

किलियन एमबाप्पे के दो गोलों की बदौलत फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-आई मैच में इराक को 3-0 से हराकर अगले दौर में जगह पक्की कर ली है।

किलियन एमबाप्पे ने दिखाया दमदार खेल

किलियन एमबाप्पे ने दिखाया दमदार खेल

HighLights

  1. फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराया

  2. किलियन एमबाप्पे ने दो गोल किए

  3. एमबाप्पे अब मेसी के वर्ल्ड कप गोल रिकॉर्ड के करीब

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। किलियन एमबाप्पे के बारे में कहा जाता है कि उनमें महान फुटबॉलर बनने की क्षमता है। इस बात को एमबाप्पे ने बीती रात साबित किया। उनके दो गोलों के दम पर फ्रांस ने ग्रुप-आई के मैच में इराक को 3-0 से हरा दिया। इसी के साथ फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप-2026 के अगले दौर में जगह पक्की कर ली है।

इस मैच से पहले अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को मात दी और इसमें मेसी ने दो गोल करते हुए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उनके अब 18 गोल हो गए हैं। इस मामले में उन्हें एमबाप्पे चुनौती दे रहे हैं। इराक के खिलाफ दो गोल करते हुए एमबाप्पे ने विश्व कप में अपने गोलों को संख्या 16 तक पहुंचा दी है और वह अब मेसी की बराबरी करने से दो गोल ही पीछे हैं। 

बारिश के कारण हुई देरी

इस मैच की बारिश ने खलल डाला। दूसरे हाफ की शुरुआत में दो घंटे 21 मिनट की देरी हुई। तूफान के साथ-साथ बारिश ने दर्शकों और खिलाड़ियों को काफी परेशान किया। जैसे ही मैच शुरू हुआ एमबाप्पे का जादू देखने को मिला। उन्होंने 14वें मिनट में ही गोल कर दिया। एमबाप्पे ने पेनाल्टी एरिया से गोल पोस्ट के बाएं कोने में गेंद को नेट में डाल अपना और टीम का खाता खोला।

लेकिन इस गोल के बाद ये टीम संघर्ष करती रही और पहले हाफ में दूसरा गोल नहीं कर पाई। इराक ने अपने मजबूत डिफेंस से फ्रांस के प्रयासों को नाकाम किया। इराक ने गेंद को ज्यादा समय तक अपने पास ही रखा।

दूसरे हाफ में हावी फ्रांस

इराक की कोशिश थी कि वह वापसी करे, लेकिन उसकी एक गलती ने फ्रांस को बढ़त दिला दी। इराक के गोलकीपर अहमद बासिल 54वें मिनट में गेंद को अपने काबू में रख नहीं पाए और उनकी गलती का फायदा एमबाप्पे ने उठाते हुए उसे आसानी से नेट में डाल दिया। इराक की टीम यहां कमजोर पड़ गई थी। आखिरी 20 मिनट में उसके पास दो मौके आए और दोनों बार वह नाकाम रही।

वहीं फ्रांस ने अपना तीसरा गोल 66वें मिनट में मार दिया था। ओसमाने डेमबेले ने ये गोल किया। एमबाप्पे के पास भी हैट्रिक लेने का मौका आया था जिसे वो भुना नहीं पाए।

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: मेसी के वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को पटका, नॉकआउट दौर में बनाई जगह

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: फैक्ट्री से निकलकर जर्मनी के नायक बने उंडव, बचाई टीम की लाज