Move to Jagran APP

कोरोना वायरस के गढ़ वुहान में लौटा फुटबॉल, खिलाड़ियों ने की प्रैक्टिस

वुहान की आबादी एक करोड़ दस लाख है और यहां लगभग तीन महीने तक लॉकडाउन रहा जो अप्रैल में जाकर समाप्त हुआ। इसके बाद अब एमेच्योर फुटबालरों ने भी अपनी खेल गतिविधियां शुरू कर दी हैं।

By Viplove KumarEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 10:25 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 10:25 PM (IST)
कोरोना वायरस के गढ़ वुहान में लौटा फुटबॉल, खिलाड़ियों ने की प्रैक्टिस
कोरोना वायरस के गढ़ वुहान में लौटा फुटबॉल, खिलाड़ियों ने की प्रैक्टिस

वुहान, एएफपी। कोरोना वायरस के गढ़ रहे चीनी शहर वुहान में अब जनजीवन सामान्य होता जा रहा है और लगभग तीन महीने तक घरों में कैद रहने वाले फुटबॉलर भी मैदान पर उतरने लग गए हैं। वुहान की आबादी एक करोड़ दस लाख है और यहां लगभग तीन महीने तक लॉकडाउन रहा जो अप्रैल में जाकर समाप्त हुआ। इसके बाद अब एमेच्योर फुटबालरों ने भी अपनी खेल गतिविधियां शुरू कर दी हैं।

loksabha election banner

एमेच्योर फुटबॉलर वांग जीजुन ने कहा, "हमें लंबे समय तक लॉकडाउन में रहना पड़ा जहां हम कुछ कसरत ही कर सकते थे। मैं घर के अंदर ही अपने बेटे के साथ फुटबॉल खेलता था। हम एक-दूसरे को गेंद देते थे।"

दूधिया रोशनी में फुटबॉल का अभ्यास करने वाले एक अन्य खिलाड़ी ने कहा कि दोस्तों और टीम के साथियों के साथ फिर फुटबॉल खेलना सुखद अहसास है। उन्होंने मास्क लगाए बिना ऐसा किया हालांकि कुछ खिलाड़ी ऐसे थे जिनकी गर्दन पर मास्क लटक रहा था। वेन नाम के एक खिलाड़ी ने कहा, "लॉकडाउन से पहले सभी बेहद परेशान थे। लॉकडाउन हटने के बाद हमने सप्ताह में एक बार अभ्यास शुरू कर दिया है। मैं बहुत खुश हूं।" 

पेशेवर फुटबॉलर भी इससे प्रभावित रहे। चीनी महिला टीम की स्टार खिलाड़ी और वुहान की निवासी वांग शुआंग ने भी फिर से अभ्यास शुरू कर दिया है। वह टोक्यो ओलंपिक के लिए टीम में जगह बनाने की प्रबल दावेदार है।

चीनी सुपर लीग की टीम वुहान जॉल और तीसरे स्तर की टीम वुहान थ्री टाउंस दोनों शहर लौट आई हैं। महामारी फैलने के कारण उन्हें दूसरे स्थानों पर जाकर अभ्यास करना पड़ा था। चीनी सुपर लीग का सत्र 22 फरवरी से शुरू होना था लेकिन इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.