Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • football
LIVE BLOG

Argentina vs France: पेनेल्टी शूटआउट में जीता अर्जेंटीना, 36 साल बाद बना वर्ल्ड चैंपियन

France vs Argentina Final: फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला लुसैल स्टेडियम पर खेला गया, जहां अर्जेंटीना ने 36 साल बाद वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया और तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बने।

By Sameer ThakurMon, 19 Dec 2022 12:47 AM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क France vs Argentina: फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला लुसैल स्टेडियम में खेला गया, जहां मैच का फैसला पेनेल्टी शूट आउट में हुआ और अर्जेंटीना ने 36 साल बाद 4-2 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। 90 मिनट में मुकाबला 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ था। लेकिन एक्स्ट्रा टाइम में पहले मेसी ने अपने टीम को बढ़त दिलाया और फिर एमबापे की शानदार गोल ने मुकाबले में फ्रांस की वापसी करा दी। 120 मिनट में 3-3 की बराबरी पर खत्म होने के बाद मैच का फैसला पेनेल्टी शूट आउट से निकाला गया।

फ्रांस की स्टार्टिंग इलेवन
लोरिस; कुंडे, वाराणे, उपमेकानो, हर्नांडेज़; ग्रीज़मैन, टचौमेनी, रैबियोट; डेम्बेले, गिरौद, एम्बापे

अर्जेंटीना संभावित स्टार्टिंग इलेवन-
एमिलियानो मार्टिनेज; नहुएल मोलिना, क्रिस्टियन रोमेरो, निकोलस ओटामेंडी, एक्यूना; रोड्रिगो डीपॉल, फर्नांडीज, मैकएलिस्टर; डि मारिया, मेस्सी, अल्वारेज़

18 Dec 202211:18:28 PM
पेनेल्टी शूटआउट से होगा मैच का निर्णय

 एक्स्ट्रा टाइम में 3-3 की बराबरी के बाद मैच का फैसला पेनेल्टी शूटआउट के माध्यम से होगा। यह तीसरा मौका है जब वर्ल्ड कप का फैसला पेनेल्टी शूटआउट से होगा।

18 Dec 202211:07:49 PM
फ्रांस को मिला पेनेल्टी, एमबापे का हैट्रिक

 फ्रांस को 117वें मिनट में पेनेल्टी मिला और एमबापे ने हैट्रिक गोल मार दिया। इस गोल के साथ स्कोर ARG 3-3 FRA

18 Dec 202211:01:07 PM
मेसी ने दिलाया अर्जेंटीना को एक और गोल

 मेसी ने अर्जेंटीना की वापसी करा दी है। मैच में उनके दूसरे गोल से स्कोर ARG 3-2 FRA

18 Dec 202210:55:21 PM
एक्स्ट्रा टाइम का पहला हाफ खत्म

 एक्स्ट्रा टाइम का पहला हाफ खत्म होने के बाद भी स्कोर बराबरी पर, एक्सट्रा टाइम में नहीं हुआ फैसला तो पेनेल्टी शूटआउट से होगा निर्णय।

18 Dec 202210:50:36 PM
102वें मिनट में अर्जेंटीना का सब्सीट्यूशन

 102वें मिनट में अर्जेंटीना ने सब्सीट्यूशन किया है। अल्वारेज बाहर गए हैं और उनके स्थान पर लौटारे मार्टिनेज अंदर आए हैं।

18 Dec 202210:33:33 PM
90 मिनट के खेल के बाद स्कोर 2-2 की बराबरी पर

 90 मिनट के बाद खेल 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ है। अब 30 मिनट का एक्सट्रा समय लिया जाएगा, जिसमें 2022 का वर्ल्ड चैंपियन तय हो सकता है।

18 Dec 202210:24:07 PM
8 मिनट का अतिरिक्त समय जोड़ा गया

 90 मिनट के बाद 8 मिनट का अतिरिक्ट समय जोड़ा गया है। दोनों टीम इस दौरान कम से कम एक गोल करना चाहेगी।

18 Dec 202210:19:08 PM
गोल्डन बूट की रेस में आगे निकले एमबापे

 2 मिनट के भीतर कायलियन एमबापे ने दो गोल दाग कर गोल्डन बूट की रेस में मेसी से आगे निकल गए हैं। अब वर्ल्ड कप 2022 में वे 7 गोल मार चुके हैं। 

18 Dec 202210:16:31 PM
एमबापे ने फ्रांस को बराबरी दिला दिया है

 फ्रांस ने पेनेल्टी को गोल में बदलने के कुछ मिनट बाद एक और बेहतरीन गोल दागकर फ्रांस को बराबरी पर ला दिया है। स्कोर अब ARG 2-2 FRA

18 Dec 202210:13:55 PM
फ्रांस को मिला पेनेल्टी और दाग दिया एमबापे ने किया गोल

 ओटामेंडी की गलती से फ्रांस को पेनेल्टी मिला और कायलिन एमबापे ने बिना कोई गलती किए गोल कर दिया। अब स्कोर ARG 2-1 FRA

18 Dec 202210:11:20 PM
वर्ल्ड चैंपियन पर होगी पैसों की बारिश

 विजेता टीम को 42 मिलियन डॉलर का इनाम मिलेगा। अगर भारतीय रुपये की बात करें तो जीतने वाली टीम को 347 करोड़ रुपये मिलेंगे।

18 Dec 202210:05:11 PM
सीएम योगी भी देख रहे हैं फाइनल मुकाबला

 फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच फाइनल मुकबला यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी देख रहे हैं। वह लखनऊ में अपने आवास पर मैच का आनंद ले रहे हैं।

18 Dec 202210:00:50 PM
फ्रांस को मिला एक और कॉर्नर

 फ्रांस को 68वें मिनट में एक और कॉर्नर मिला लेकिन ग्रीजमैन असफल रहे।

18 Dec 20229:55:19 PM
60वें मिनट में मेसी का एक और गोल अटैंप्ट

 मेसी का शानदार खेल लगातार दूसरे हाफ में भी जारी है। 60वें मिनट में एक और गोल अटैंप्ट किया लेकिन फ्रांस की डिफेंस चौकन्नी थी और स्कोर ARG 2-0 FRA

18 Dec 20229:44:10 PM
फ्रांस को मिला पहला कॉर्नर

 फ्रांस को मिला पहला कॉर्नर, लेकिन ग्रिजमैन का प्रयास असफल हो गया। 

18 Dec 20229:41:22 PM
फ्रांस ने पहले हाफ में एक भी शॉट गोल में नहीं मारा

 फ्रांस की टीम ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वर्ल्ड कप के फाइनल में वह पहली टीम बन गई है, जिसने पहले हाफ में एक भी गोल अटैंप्ट नहीं किया।

18 Dec 20229:38:49 PM
दूसरे हाफ का खेल शुरू

 दूसरे हाफ का खेल शुरू, पहले हाफ में अर्जेंटीना 2-0 से आगे थी। अब फ्रांस के सामने वापसी करने की बड़ी चुनौती।

18 Dec 20229:23:56 PM
पहले हाफ का खेल खत्म, अर्जेंटीना 2-0 से आगे

 पहले हाफ के खेल के बाद अर्जेंटीना की टीम 2-0 से आगे है। अर्जेंटीना की तरफ से 23वें मिनट में मेसी और 36वें मिनट में डि मारिया ने गोल दागा।

18 Dec 20229:16:02 PM
पहले हाफ में 7 मिनट का अतिरिक्त समय जोड़ा गया

 पहले हाफ में 7 मिनट का अतिरिक्त समय जोड़ा गया है। फिलहाल अर्जेंटीना की टीम 2-0 से आगे है।

18 Dec 20229:07:28 PM
डि मारिया ने दिलाया अर्जेंटीना को 2-0 की बढ़त

 डि मारिया को आज फाइनल मैच में मौका मिला था और उन्होंने 36वें मिनट मे गोल दागकर अर्जेंटीना को 2-0 की बढ़त दिला दी है।

18 Dec 20229:05:40 PM
लियोनेल मेसी ने रचा इतिहास
blog images

 लियोनेल मेसी फाइनल में गोल मारने के बाद ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने एक एडिशन के लीग स्टेड, राउंड ऑफ 16, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में भी गोल मारे हों।

18 Dec 20229:03:08 PM
30 मिनट के खेल के बाद अर्जेंटीना का दबदबा

 30 मिनट के खेल के बाद अर्जेंटीना का दबदबा साफ नजर आ रहा है। अर्जेंटीना ने अब तक 5 गोल अटैंप्ट किए हैं जिसमें से 3 ऑन टार्गेट रहा है जबकि फ्रांस की टीम एक भी अटैंप्ट नहीं ले पाई है।

18 Dec 20228:57:56 PM
गोल्डन बूट की रेस में फिलहाल मेसी आगे

 मेसी ने अर्जेंटीना की तरफ से इस वर्ल्ड कप में छठा गोल मार दिया है। इसके साथ ही वह गोल्डन बूट की रेस में फिलहाल एमबापे से आगे निकल चुके हैं।

18 Dec 20228:52:59 PM
अर्जेंटीना को मिला 20वें मिनट में पेनेल्टी

 अर्जेंटीना को 20वें मिनट में मिला पेनेल्टी और मेसी ने बिना कोई गलती के अर्जेंटीना को बढ़त दिला दी है। 20 मिनट बाद स्कोर ARG 1-0 FRA

18 Dec 20228:49:52 PM
19वें मिनट में फ्रांस को मिला फ्री किक

 19वें मिनट में डीपॉल के फाउल के कारण फ्रांस को फ्री कीक मिला। ग्रीजमैन ने लिया किक लेकिन गोल की संभावना हुई खत्म।

18 Dec 20228:47:45 PM
15 मिनट के बाद पोजेशन में आगे अर्जेंटीना

 15 मिनट के खेल के बाद फ्रांस की तुलना में अर्जेंटीना के पास पोजेशन ज्यादा है। अर्जेंटीना के पास 45 प्रतिशत जबकि फ्रांस के पास 40 प्रतिशत पोजेशन। 

18 Dec 20228:41:33 PM
फ्रांस के गोलकीपर पर हुआ रोमेरो का फाउल

 कॉर्नर लेने के बाद रोमेरो ने फ्रांस के गोलकीपर पर फाउल किया। खेल कुछ देर के लिए रोका गया था, लेकिन चोट बड़ी न होने के कारण खेल दोबारा शुरू हुआ।

18 Dec 20228:38:57 PM
9वें मिनट में अर्जेंटीना को मिला कॉर्नर

 मैच के 9वें मिनट में अर्जेंटीना को कॉर्नर मिला है। मेसी ने अर्जेंटीना के लिए कॉर्नर लिया लेकिन वह असफल रहे।

18 Dec 20228:37:36 PM
शुरुआती लम्हों में दोनों टीम आक्रामक रवैये में दिख रही है

 फाइनल मुकाबले के शुरुआती लम्हों में दोनों टीम आक्रामक खेल दिखा रही है और एक दूसरे पर दबाव बनाने का प्रयास कर रही है।

18 Dec 20228:35:47 PM
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी सपोर्ट के लिए मौजूद

 इस फाइनल मुकाबले में अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद हैं। सेमीफाइनल में भी उपस्थित थे मैक्रों।

18 Dec 20228:25:31 PM
दोनों टीम राष्ट्रगाण के लिए मैदान में है

 फ्रांस और अर्जेंटीना के खिलाड़ी मैच से पहले राष्ट्रगाण के लिए मैदान पर खड़े हैं। थोड़ी देर में शुरू हो जाएगा फाइनल मुकाबला।

18 Dec 20228:18:40 PM
वर्ल्ड कप में 3 बार भिड़ चुकी है दोनों टीम

 दोनों टीम वर्ल्ड कप में 3 बार भिड़ चुकी है, जहां अर्जेंटीना का पलड़ा भारी है। अर्जेंटीना ने 2 जबकि फ्रांस ने एक मुकाबला जीता है। पिछले वर्ल्ड कप में फ्रांस ने अर्जेंटीना को 4-3 से हराया था।

18 Dec 20228:14:54 PM
ब्राजील की बराबरी कर सकता है फ्रांस

 इस फाइनल मुकाबले में फ्रांस के पास ब्राजील के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका है। ब्राजील ने 1958 और 1962 में बैक टू बैक इस खिताब पर कब्जा जमाया था।

18 Dec 20228:10:34 PM
दोनों टीमें दो-दो बार वर्ल्ड कप जीत चुकी है

 दोनों टीम तीसरे खिताब की तलाश में है। अब तक दोनों टीम दो-दो बार वर्ल्ड कप जीत चुकी है। अर्जेंटीना 1978 और 1986 में चैंपियन बनी थी तो फ्रांस 1998 और 2018 में यह खिताब जीत चुके हैं।

18 Dec 20228:05:16 PM
भारत के केरल में भी दिख रहा है फुटबॉल फीवर

 केरल में भी अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल मुकाबले को लेकर फैंस में धूम है। यहां फैंस मेसी को सपोर्ट कर रहे हैं और अर्जेंटीना की जीत की दुआएं कर रहे हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us