विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

FIFA World Cup 2022: मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से हराकर रचा इतिहास, पहली अफ्रीकी टीम बनी

By Jagran NewsEdited By: Sameer Thakur
Published: Sat, 10 Dec 2022 10:51 PM (IST)

FIFA World Cup 2022 मोरक्को ने क्वार्टर फाइनल मैच में पुर्तगाल को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वह ...और पढ़ें

FIFA World Cup 2022: मोरक्को ने पुर्तगाल को हराया (फोटो क्रेडिट ट्टिटर)
FIFA World Cup 2022: मोरक्को ने पुर्तगाल को हराया (फोटो क्रेडिट ट्टिटर)

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। कतर में खेले जा रहे फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मैच में मोरक्को ने बड़ा उलटफेर करते हुए पुर्तगाल को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया है। इस जीत के साथ मोरक्को फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी और अरब टीम बन गई है। मोरक्को की तरफ से 42वें मिनट में यूसुफ नेस्यारी ने गोल दागा जिसका जवाब क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम के पास नहीं था।

पहले हाफ के अंतिम में बनाई बढ़त

मोरक्को ने पहले हाफ के अंतिम कुछ मिनटों में 1-0 की बढ़त हासिल की, जिसकी बराबरी पुर्तगाल की टीम नहीं कर पाई। मोरक्को के डिफेंस के सामने पुर्तगाल टीम की एक न चली। मोरक्को की डिफेंस का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पुर्तगाल ने 11 गोल अटेंप्ट किए जिसमें से 3 ऑन टारगेट था लेकिन टीम के गोल का खाता नहीं खुला।

पोजेशन की बात करें तो पूरे मैच के दौरान 60 प्रतिशत पोजेशन पुर्तगाल टीम के पास रही, बावजूद इसके टीम, मोरक्को के डिफेंड को भेद नहीं पाई।

उलटफेर से भरा रहा है मोरक्को का सफर

इस विश्व कप में यह पहली बार नहीं हुआ है, जब मोरक्को ने किसी बड़ी टीम को हराया है। उसने ग्रुप स्टेज से लेकर क्वार्टर फाइनल तक सबको प्रभावित किया।

ग्रुप स्टेज में बेल्जियम को 2-0 से हराया।

राउंड ऑफ 16 में स्पेन को पेनेल्टी शूटआउट में हराया।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का रिकॉर्ड

क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस मैच में 51वें मिनट में उतरे। उन्होंने उतरते साथ सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड बना लिया है। यह उनका 196वां मैच था और उन्होंने इस मामले में कुवैत के खिलाड़ी बादेर अल्मोतावा की बराबरी कर ली।