यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
FIFA World Cup 2022: फ्रांस को लगा बड़ा झटका, स्ट्राइकर Karim Benzema हुए वर्ल्ड कप से बाहर
FIFA World Cup 2022 फीफा वर्ल्ड कप के उद्घाटन समारोह के दिन ही फ्रांस के टीम को बड़ा झटका लगा ...और पढ़ें

नई दिल्ली, आइएएनएस: फीफा वर्ल्ड कप 2022 के उद्घाटन समारोह के पहले ही दिन फ्रांस की टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल इंजरी के कारण फ्रांस के स्ट्राइकर करीम बेंजेमा कतर में रविवार से शुरू हो रहे फीफा वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं।
फ्रेंच फुटबाल महासंघ (एफएफएफ) ने यह जानकारी दी। एफएफएफ की घोषणा से पता चला कि बेंजेमा को अपनी बाईं जांघ में दर्द महसूस होने के बाद प्रशिक्षण छोड़ना पड़ा। शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, वह दोहा के एक अस्पताल में एमआरआई के लिए गए, जहां उनके चोट की पुष्टि हुई, जिसे ठीक होने में तीन सप्ताह का समय लगेगा।
फ्रांस के कोच डिडिएर डेसचैम्प्स ने कहा, "मैं करीम के लिए बेहद दुखी हूं, जिन्होंने इस विश्व कप को एक बड़ा लक्ष्य बनाया था।
फ्रांसीसी टीम के लिए इस झटके के बावजूद, मुझे अपनी टीम पर पूरा भरोसा है। हम बड़ी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।" यह स्ट्राइकर के लिए भी एक बड़ी निराशा थी, जो 2015 में टीम से बाहर किए जाने के बाद 2018 में फ्रांस की जीत से चूक गए थे।
Karim @Benzema has pulled out of the World Cup with a thigh injury.
The whole team shares Karim's disappointment and wishes him a speedy recovery💙#FiersdetreBleus pic.twitter.com/fclx9pFkGz
— French Team ⭐⭐ (@FrenchTeam) November 19, 2022
बेंजेमा का था यह आखिरी वर्ल्ड कप
करीम बेंजेमा के लिए यह आखिरी वर्ल्ड कप था। पिछले वर्ल्ड कप में वह नहीं खेल पाए थे और इसलिए इस वर्ल्ड कप को लेकर वह खासे उत्साहित थे लेकिन अब उनका सपना टूट गया है। बेंजेमा से फ्रांस को काफी उम्मीदें थी क्योंकि उसके कई स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर हो चुके थे। इस साल बैलन डिओर जीतने वाले बेंजेमा शानदार फार्म में थे।
