विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

FIFA World Cup 2022: रिपोर्टिंग के दौरान अर्जेंटीनी पत्रकार के सामान की चोरी, पुलिस का व्यवहार हैरान करने वाला

By AgencyEdited By: Sanjay Savern
Published: Mon, 21 Nov 2022 10:43 PM (IST)

FIFA World Cup 2022 डोमिनिक मेत्जर ने बताया जब वह चोरी की शिकायत करने स्थानीय पुलिस स्टेशन गईं तो उनसे ...और पढ़ें

अर्जेंटीना की महिला पत्रकार डोमिनिक मेत्जर (एपी फोटो)
अर्जेंटीना की महिला पत्रकार डोमिनिक मेत्जर (एपी फोटो)

दोहा, प्रेट्र। FIFA World Cup 2022: कतर में फुटबाल विश्व कप 2022 के उद्घाटन मैच की रिपोर्टिंग के दौरान अर्जेंटीनी पत्रकार के बैग से कुछ चीजें चोरी होने की मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, पत्रकार जब इसकी शिकायत करने पुलिस स्टेशन पहुंची तो कतर पुलिस का रवैया हैरान करने वाला था।

पत्रकार डोमिनिक मेत्जर ने यूके मिरर को बताया, जब वह चोरी की शिकायत करने स्थानीय पुलिस स्टेशन गईं तो उनसे पूछा गया कि वह चोर को कौन सी सजा देना चाहेंगी। हमारे पास हाईटेक कैमरे हैं और हम चोर को पकड़ लेंगे। आप उसे क्या सजा दिलवाना चाहती हैं? क्या आप चोर को पांच साल की सजा दिलाना चाहती हैं या उसे देश से निकलवाना चाहती हैं?

कतर में रिपोर्टिंग करते समय कई पत्रकारों को परेशानी हुई है। इससे पहले, एक डेनिश पत्रकार को अपने चैनल के लिए एक रिपोर्ट का निर्माण करते समय फिल्मांकन रोकने के लिए कहा गया था। टूर्नामेंट के आयोजकों ने बाद में रिपोर्टर से माफी मांगी, यह स्वीकार करते हुए कि रिपोर्टर को गलती से बाधित किया गया था। अधिकारियों की तरफ से आधिकारिक बयान देते हुए कहा गया कि डेनिश प्रसारण दल को कतर के पर्यटन स्थलों में से एक में लाइव प्रसारण के दौरान गलती से बाधित किया गया था। 

आपको बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत कतर में 20 नवंबर से हो चुकी है जिसमें पहला मैच मेजबान कतर के साथ इक्वाडोर के साथ हुआ था। इस मैच में कतर को 2-0 से हार मिली थी। इस बार फीफा वर्ल्ड कप 28 दिनों तक चलेगा जिसमें कुल 64 मैच खेले जाएंगे और इसमें 32 देश हिस्सा ले रहे हैं। इस वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 13 दिसंबर को खेला जाएगा।