Move to Jagran APP

FIFA WC 2022: पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड को 6-1 से किया 'नाकआउट', 16 साल बाद क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

पुर्तगाल ने अंतिम-16 के आखिरी मुकाबले में स्विट्जरलैंड को 6-1 से रौंदकर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब पुर्तगाल क्वार्टर फाइनल में मोरक्को से भिड़ेगा। अंत में स्टापेज टाइम में पुर्तगाल की ओर से राफेल लियाओ ने छठा गोल दागकर मैच जीत लिया।

By Piyush KumarEdited By: Published: Wed, 07 Dec 2022 02:56 AM (IST)Updated: Wed, 07 Dec 2022 02:56 AM (IST)
FIFA WC 2022: पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड को 6-1 से किया 'नाकआउट', 16 साल बाद क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड को 6-1 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली।

लुसैल, एजेंसी: पुर्तगाल ने अंतिम-16 के आखिरी मुकाबले में स्विट्जरलैंड को 6-1 से रौंदकर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। रोनाल्डो के बिना उतरी पुर्तगाल की टीम ने पहले हाफ में ही दो गोल दाग दिए थे। मैच के नायक रहे गोनकैलो रैमोस ने इस विश्व कप की पहली हैट्रिक लगाई। उन्होंने पहले हाफ में सबसे पहला गोल दागा। उनके बाद पेपे ने गोल दागकर बढ़त को दोगुनी कर दी।

loksabha election banner

जानें दूसरे हाफ की कहानी 

दूसरे हाफ में एक बार फिर उन्होंने कमान अपने हाथ में ली और टीम की बढ़त को तीन गुना कर दिया। उनके बाद ग्वीरेरो ने चौथा गोल दागकर मैच को एकतरफा कर दिया। स्विट्जरलैंड की ओर से मैनुअल अकानजी ने गोल दागकर मैच में जान डालने की कोशिश की, पर दस मिनट के भीतर रैमोस ने हैट्रिक लगा दिया। क्रिस्टियानो रोनाल्डो को अंत में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में 20 मिनट खेलने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने एक गोल भी दागा पर वह आफसाइड के कारण खारिज हो गया। अंत में स्टापेज टाइम में पुर्तगाल की ओर से राफेल लियाओ ने छठा गोल दागकर मैच जीत लिया। अब पुर्तगाल क्वार्टर फाइनल में मोरक्को से भिड़ेगा।

रोनाल्डो को नहीं मिला इस मैच में मौका 

क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मंगलवार को स्विट्जरलैंड के खिलाफ विश्व कप के अंतिम 16 मुकाबले के लिए मैदान में नहीं उतारा गया। उनकी जगह गोंसालो रामोस ने को मौका मिला। रोनाल्डो पांच विश्व कप में स्कोर करने वाले एकमात्र फुटबॅालर हैं। रोनाल्डो अंतिम ग्रुप मैच में रिप्लेस किए जाने के बाद अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इस कारण कोच फर्नांडो सैंटोस उन्हें नाराज हैं। 

 दोनों टीमों की शुरुआती एकादश

पुर्तगाल: डिओगो कोस्टा (गोलकीपर) डिओगो डालोट, रुबेन डियाज, पेपे (कप्तान), राफेल गुएरेरो, विलियम कार्वाल्हो, ओटावियो, ब्रूनो फर्नांडीस, बर्नार्डो सिल्वा, जोआओ फेलिक्स, गोंसालो रामोस।

स्विट्जरलैंड: यान सोमर (गोलकीपर), एडमिल्सन फर्नांडीस, फैबियन शाएर, मैनुअल अकांजी, रिकार्डो रोड्रिगेज, रेमो फ्रीलर, ग्रैनिट जाका (कप्तान), जिब्रिल सो, जादरान शकीरी, रुबेन वर्गास, ब्रील एम्बोलो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.