माराडोना का 34 साल पहले किया गया वो 'हैंड ऑफ गॉड' गोल, आज भी है मशहूर
माराडोना को फुटबॉल के उन महानतम खिलाड़ियों में गिना जाता है जिसको फैंस भगवान का दर्जा देने से नहीं चूकते हैं। माराडोना का एक गोल को हमेशा ही फुटबॉल के इतिहास में याद रखा जाएगा जिसे हर फुटबॉल फैन जरूर जानता है।
नई दिल्ली, जेएनएन। विश्व फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में शुमार अर्जेंटीना के डिएगो माराडोना का बुधवार (25 नवंबर) को निधन हो गया। फुटबॉल का एक ऐसा जादूगर जिसने एक वक्त अपने कमाल के खेल की बदौलत दुनियाभर में इस खेल को पसंद करने वालों को दीवाना बनाया। एक मैच और एक गोल जिसने माराडोनो को सुपर स्टार बनाया और साथ ही इतना मशहूर कर दिया कि हर तरफ उनकी चर्चा हुई, आज भी चर्चा होती है। माराडोना का 1983 विश्व कप में किया गया गोल जिसे 'हैंड ऑफ गॉड' के नाम से जाना जाता है।
माराडोना को फुटबॉल के उन महानतम खिलाड़ियों में गिना जाता है जिसको फैंस भगवान का दर्जा देने से नहीं चूकते हैं। माराडोना के एक गोल को हमेशा ही फुटबॉल के इतिहास में याद रखा जाएगा, जिसे हर फुटबॉल फैन जरूर जानता है। एक गोल जो विवादित रहा लेकिन इसने आर्जेंटीना को विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका अदा की।
हैंड ऑफ गॉड
साल 1983 में मैक्सिको में खेला गया विश्व कप माराडोना के नाम रहा था। टीम की कप्तानी कर रहे इस खिलाड़ी ने अपनी दम पर टीम को चैंपियन बनाया था। फाइनल में अर्जेंटीना की टीम ने वेस्ट जर्मनी की टीम को 3-2 से हराकर खिताब पर दूसरी बार कब्जा जमाया था। क्वार्टर फाइनल का मुकाबला लोगों के लिए एक याद बन गया क्योंकि इसमें ही वो गोल हुआ था जिसको 'हैंड ऑफ गॉड' का नाम दिया गया।
एक गोल जो माराडोना के हाथ से लगते हुए गोल पोस्ट में गया था और मैच रेफरी की नजर में नहीं आया। इसे गोल करार दिया गया और इस गोल को लेकर काफी बातें भी हुई। इस गोल में माराडोना ने ईश्वर का हाथ बताया और इसे 'हैंड ऑफ गॉड' करार दिया। इस मैच में दोनों ही गोल माराडोना ने किए थे और टीम ने 2-1 से इंग्लैंड को खिलाफ जीत हासिल की थी।