जापान के खिलाफ बेल्जियम के स्ट्राइकर रोमेलू लुकाकू ने बिना पैर लगाए किया वर्ल्डकप इतिहास का बेस्ट गोल!
बेल्जियम के स्ट्राइकर रोमेलू लुकाकू ने जापान के खिलाफ प्री क्वार्टर मैच में डमी गोल से किया हैरान
नई दिल्ली, जेएनएन। कहते है किसी भी खेल को खेलते हुए शरीर के साथ मानसिक तौर पर भी आपको सजग रहना चाहिए। खेल के मैदान पर शरीर की चुस्ती जितनी जरूरी है उतनी ही दिमागी फुर्ती भी। इसी का अगर आपको एक बेहरतरीन उदारहण देखना है तो मौजूदा फीफा वर्ल्डकप में बेल्जियम बनाम जापान के बीच प्री क्वार्टर फाइनल का मैच देखिए। इस मैच में बेल्जियम ने जापान को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
इस मैच में बेल्जियम ने तीन गोल दागे लेकिन स्ट्राइकर रोमेलू लुकाकू ने बिना पैर लगाए भी गोल दाग कर सभी को हैरान कर दिया। दरअसल बेल्जियम इस मैच में एक वक्त 0-2 से पीछे चल रही थी और बेल्जियम वापसी की कोशिश कर रहा था। इन दबाव के क्षणों में भी लुकाकू ने एक ऐसी चाल चली जिसे जापान के खिलाड़ी समझ नहीं पाए और गोल खा बैठे। बेल्जियम के स्ट्राइकर गेंद को जापान की गोलपोस्ट में डालने की कोशिश कर रहे थे लेकिन जापान के डिफेंडर उन्हे लगातार रोक रहे थे।
Watch Lukaku's run. Drags the defender inside to create space for Meunier and then dummies it brilliantly for Chadli. Brilliant work. pic.twitter.com/RKseQLdX7q — Jake. (@YedIin) July 2, 2018
इसी बीच गोल करने की कोशिश में केविन डी ब्रूयन ने लुकाकू को पास दिया, लुकाकू ने देखा की जापान के डिफेंडर ने उन्हे पहले से घेर रखा है, यह उनकी सतर्कता ही थी कि उन्हे पता था कि नासेर उनके ठीक पीछे खड़े हैं तभी तो उन्होंने गेंद को अपना पास लेने का नाटक किया लेकिन अचानक उन्होंने अपना पैर हटा लिया और उनके पीछे खड़े उनके साथी ने गेंद अपने पास लेते हुए गोल कर बेल्जियम की वापसी करा दी। लुकाकू के इस मूव को वर्ल्डकप इतिहास का सबसे सर्वश्रेष्ठ डमी गोल बताया जा रहा है।
बेल्जियम की शानदार वापसी से उनका विजयरथ अभी भी जारी है। आखिर में 0-2 से पिछड़ने के बाद बेल्जियम ने 3-2 से शानदार जीत हासिल की। बेल्जियम ने अपने तीनों ग्रुप मैचों में भी जीत हासिल की थी। इस मैच में भी वह 69वें मिनट तक पिछड़ रही थी लेकिन फिर भी वह जीत हासिल करने में सफल रही।