विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Eden Hazard Retirement: वर्ल्ड कप में हार से निराश हैजार्ड ने इंटरनेशनल फुटबॉल से की रिटायरमेंट की घोषणा

By Jagran NewsEdited By: Sameer Thakur
Published: Wed, 07 Dec 2022 05:42 PM (IST)

Eden Hazard Retirement बेल्जियम के कप्तान इडेन हैजार्ड ने इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कह दिया है। उन्होंने यह फैसला अपनी ...और पढ़ें

Eden Hazard Retirement: बेल्जियम के कप्तान ने लिया इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास (फोटो क्रेडिट ट्विटर)
Eden Hazard Retirement: बेल्जियम के कप्तान ने लिया इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास (फोटो क्रेडिट ट्विटर)

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। बेल्जियम फुटबॉल टीम के कप्तान इडेन हैजार्ड ने इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायरमेंट का एलान कर दिया है। 31 साल के हैजार्ड का यह फैसला तब आया है, जब उनकी टीम का सफर फीफा वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज में ही खत्म हो गया था।

फॉरवर्ड खिलाड़ी हैजार्ड ने ग्रुप एफ में तीन मैच खेले थे, लेकिन एक भी गोल नहीं कर पाए थे। उनकी टीम ने कनाडा के खिलाफ जीत दर्ज की थी, जबकि मोरक्को के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था। टीम को क्रोएशिया के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ से संतुष्ट करना पड़ा था।

2008 में किया था डेब्यू

हैजार्ड ने 2008 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। 126 मैच में उनके नाम 33 गोल है। उन्होंने 2018 वर्ल्ड कप में अपनी टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचने में अहम योगदान दिया था, लेकिन सेमीफाइनल मैच में फ्रांस के हाथों उसे हार का सामना करना पड़ा था। बाद में फ्रांस ने क्रोएशिया को हराकर वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। लेकिन वर्ल्ड नंबर दो बेल्जियम की टीम ने इंग्लैंड को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया था।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने फैंस को यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा "मैंने अपने करियर को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। 2008 से लगातार आप लोगों के समर्थन और प्यार के लिए आपका तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं। मैं आप लोगों को मिस करूंगा।"