Fact Check Story: सतर्क रहें, टाटा कंपनी नहीं दे रही है ऐसा कोई ‘एनिवर्सरी सेलिब्रेशन गिफ्ट’
विश्वास न्यूज़ ने सबसे पहले इन पोस्ट में शेयर किए जा रहे लिंक पर क्लिक किया। पेज के ऊपर टाटा का लोगो लगा था मगर लिंक को देखते ही पता चलता है कि यह टाटा की किसी आधिकारिक साइट का लिंक नहीं है।
नई दिल्ली (विश्वास टीम)। सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि टाटा कंपनी की ओर से ‘एनिवर्सरी सेलिब्रेशन गिफ्ट’ किया जा रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि 150 वि वर्षगांठ के मौके के अवसर पर टाटा कंपनी लोगों को कार जीतने का मौका दे रही है। इसके साथ एक लिंक भी शेयर किया जा रहा है। दैनिक जागरण की फैक्ट चेकिंग वेबसाइट विश्वास न्यूज़ ने पड़ताल में पाया कि टाटा कंपनी ऐसा कोई प्रमोशन नहीं कर रही है।
विश्वास न्यूज़ ने सबसे पहले इन पोस्ट में शेयर किए जा रहे लिंक पर क्लिक किया। पेज के ऊपर टाटा का लोगो लगा था मगर लिंक को देखते ही पता चलता है कि यह टाटा की किसी आधिकारिक साइट का लिंक नहीं है।
टाटा जैसी प्रतिष्ठित कंपनी जब इस तरह के किसी इवेंट को आयोजित करती हैं तो प्रामाणिक मीडिया संस्थानों में उसकी कवरेज ज़रूर होती है। विश्वास न्यूज़ ने रेलिवेंट कीवर्ड्स की मदद से इंटरनेट पर सर्च भी किया। टीम को ऐसे किसी स्कीम से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली।
विश्वास ने इस संबंध में सीधे टाटा से संपर्क किया। मैसेज पर टाटा ग्रुप की पीआरओ ने जवाब देते हुए कहा “यह लिंक टाटा का नहीं है। टाटा ने ऐसी कोई स्कीम लांच नहीं की है।” उन्होंने हमारे साथ टाटा के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के किया गया एक ट्वीट भी शेयर किया जहाँ इस वायरल मैसेज को फेक बताया गया था।
https://twitter.com/TataCompanies/status/1443813902131728384/photo/1
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ की पड़ताल में पाया कि टाटा कंपनी ऐसा कोई प्रमोशन नहीं कर रही है।
इस पूरी खबर को विश्वास की वेबसाइट पर पढ़ने के लिए क्लिक करें।