Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Fact Check: पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने नहीं बांधे थे राहुल गांधी के जूते के फीते

    By Jagran NewsEdited By: Babli Kumari
    Updated: Thu, 22 Dec 2022 04:02 PM (IST)

    ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह अपने जूते के फीते बांधने के लिए झुके थे। इस वजह से कुछ देर के लिए राहुल गांधी और अन्य कांग्रेसी नेता रुक गए थे। इस वीडियो को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

    Hero Image
    पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने नहीं बांधे थे राहुल गांधी के जूते के फीते

    नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' राजस्थान से निकल चुकी है। 21 दिसंबर को यात्रा राजस्थान के अलवर से निकलकर हरियाणा पहुंची। इसको लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यात्रा के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और राहुल गांधी दिख रहे हैं। कुछ यूजर्स इसको शेयर कर दावा कर रहे हैं कि पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के जूते के फीते बांधे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दैनिक जागरण की फैक्ट चेकिंग विंग 'विश्वास न्यूज' ने पड़ताल में पाया कि जितेंद्र सिंह अपने जूते के फीते बांधने के लिए झुके थे। इस दावे को जितेंद्र सिंह ने भी फर्जी बताया है।

    पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को लेकर किए जा रहे वायरल दावे की पड़ताल हमने कीवर्ड से सर्च के साथ की। टाइम्स नाउ में 22 दिसंबर 2022 को खबर छपी है। इसके मुताबिक, बुधवार को भाजपा नेता अमित मालवीय ने राहुल गांधी का वीडियो शेयर कर दावा किया था कि जितेंद्र सिंह ने यात्रा के दौरान राहुल गांधी के फीते बांधे थे। इस पर जितेंद्र सिंह ने कहा कि वह अपने फीते बांध रहे थे।

    जितेंद्र सिंह ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी वीडियो का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें वह अपने जूते के फीते बांधने के लिए झुकते दिख रहे हैं। कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने भी उस समय का दूसरे एंगल से लिया गया वीडियो पोस्ट किया है। इसमें जितेंद्र सिंह अपने जूते के बांधते दिख रहे हैं।

    21 दिसंबर को कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर जितेंद्र सिंह का वीडियो ट्वीट किया गया। इसमें जितेंद्र सिंह कह रहे हैं कि उनके जूते के फीते खुले हुए थे। राहुल गांधी ने उन्हें इस बारे में बताया था। इसके बाद उन्होंने अपने फीते बांधे थे। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए 'विश्वास न्यूज' ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से बात की। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट की जा रही है। राहुल गांधी ने उनको बताया था कि उनके जूते के फीते खुले हैं। इसके बाद उन्होंने फीते बांधे थे। उन्होंने फर्जी पोस्ट करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

    पूरी पड़ताल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।