विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Board 12th Topper List 2026: नियमित पढ़ाई से सीतामढ़ी की साक्षी बनीं साइंस में सेकेंड स्टेट टॉपर

By Vijay K Kumar Edited By: Ajit kumar
Published: Mon, 23 Mar 2026 03:21 PM (IST)

BSEB 12th toppers list: सीतामढ़ी की साक्षी ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में साइंस संकाय में 479 अंक प्राप्त ...और पढ़ें

साक्षी कुमारी। फोटो सौ: स्वजन

साक्षी कुमारी। फोटो सौ: स्वजन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Science Topper Bihar: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में सीतामढ़ी की छात्रा साक्षी ने साइंस संकाय में शानदार प्रदर्शन करते हुए 479 अंक के साथ पूरे राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता से न केवल परिवार बल्कि विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। साक्षी मेजरगंज प्रखंड के जेबी +2 विद्यालय, मेजरगंज की छात्रा हैं।

समय का बेहतर प्रबंधन

अपनी सफलता के पीछे साक्षी ने नियमित पढ़ाई, समय के बेहतर प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को मुख्य कारण बताया। उन्होंने बताया कि वे रोजाना एक निश्चित समय-सारिणी बनाकर पढ़ाई करती थीं और कठिन विषयों पर विशेष ध्यान देती थीं। उनका मानना है कि परीक्षा के दौरान आत्मविश्वास बनाए रखना और लगातार अभ्यास करते रहना ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।

फिजिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन

साक्षी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और पीडब्ल्यू के शिक्षकों को दिया, जिनके सहयोग और प्रेरणा से वे इस मुकाम तक पहुंच सकीं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा आचार्य सुदर्शन विद्यापीठ से हुई थी और उन्होंने दसवीं कक्षा में भी फिजिक्स विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।

परिवार की बात करें तो उनके पिता दिनेश कुमार व्यवसायी हैं, जो सुधा डेयरी के साथ केक का कारोबार करते हैं। उनकी माता राधा देवी गृहिणी हैं। साक्षी के एक छोटे भाई सौम्य हैं, जिन्होंने हाल ही में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा दी है।

नियमित अध्ययन को सही मार्गदर्शन

भविष्य को लेकर साक्षी का लक्ष्य स्पष्ट है। वे आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं, ताकि समाज और देश के लिए काम कर सकें। उन्होंने अन्य छात्रों को सलाह दी कि यदि लक्ष्य तय हो, नियमित अध्ययन किया जाए और शिक्षकों का मार्गदर्शन लिया जाए, तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है।

साक्षी की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षक और क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की है। घर में जश्न का माहौल है और मिठाइयां बांटकर इस सफलता का उत्सव मनाया जा रहा है।