विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP Board 10th-12th Result: 15 अप्रैल को जारी होगा 10वीं-12वीं का परीक्षा परिणाम, छात्र ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

Published: Mon, 13 Apr 2026 06:14 PM (GMT+05:30)

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के 16 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार 15 अप्रैल को खत्म हो जाएगा। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 16 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल 15 अप्रैल, बुधवार को हाई स्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) दोनों के परिणाम एक साथ घोषित करने की तैयारी में है।

जल्दी रिजल्ट जारी करने का फैसला

इस बार बोर्ड ने नतीजे समय से पहले जारी करने का निर्णय लिया है। वजह है मई में प्रस्तावित द्वितीय परीक्षाएं (7 मई से 25 मई), ताकि जिन छात्रों को दोबारा परीक्षा देनी है, उन्हें तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। गौरतलब है कि पिछले साल 6 मई को 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित किया गया था। 

सीएम करेंगे रिजल्ट का ऐलान

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीएम आवास में सुबह 11 बजे एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा करेंगे। इसी दौरान दोनों कक्षाओं की मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी। राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन और पोर्टल पर डेटा अपलोड करने का कार्य पहले ही पूर्ण कर लिया है। विद्यार्थियों को अपना परीक्षा परिणाम देखने के लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर लिंक एक्टिव हो जाएगा, जिन पर क्लिक कर परीक्षार्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

mpresults.nic.in

mpbse.nic.in

mpbse.mponline.gov.in

SMS से भी पा हैं रिजल्ट

यदि इंटरनेट की समस्या हो या वेबसाइट क्रैश हो जाए, तो छात्र एसएमएस (SMS) के जरिए भी अपना स्कोर जान सकते हैं...

अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर MPBSE10 या MPBSE12 (स्पेस) अपना रोल नंबर लिखें।
इसे 56263 पर भेज दें। कुछ ही देर में आपका रिजल्ट इनबॉक्स में आ जाएगा।