विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Inter Result 2026: साइंस में उत्तर बिहार का दबदबा समस्तीपुर के आदित्य टॉपर

By Sr. Ajit Kumar Edited By: Ajit kumar
Published: Mon, 23 Mar 2026 02:23 PM (GMT+05:30)

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट 2026 के विज्ञान संकाय परिणाम में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने ...और पढ़ें

पटना में रिजल्ट जारी करते शिक्षा मंत्री सुनील कुमार व आनंद किशोर। फोटो: जागरण

पटना में रिजल्ट जारी करते शिक्षा मंत्री सुनील कुमार व आनंद किशोर। फोटो: जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। Bihar Board 12th Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा घोषित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणाम में विज्ञान संकाय में इस बार उत्तर बिहार का दबदबा साफ नजर आया है। टॉप-5 मेधा सूची में समस्तीपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा और मुजफ्फरपुर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

आदित्य को 96.20 प्रतिशत

इस वर्ष विज्ञान संकाय में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंक (96.20 प्रतिशत) हासिल कर पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि ने उत्तर बिहार को खास पहचान दिलाई है।

दूसरे स्थान पर सीतामढ़ी की साक्षी कुमारी रहीं, जिन्होंने 479 अंक (95.80 प्रतिशत) प्राप्त किए। इसी अंक के साथ नवादा की सपना कुमारी भी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं।

मुजफ्फरपुर की पलक को पांचवां स्थान

तीसरे स्थान पर बेगूसराय की अनामिका कुमारी ने 478 अंक (95.60 प्रतिशत) के साथ जगह बनाई। वहीं चौथे स्थान पर दरभंगा के सत्यम कुमार ने 476 अंक (95.20 प्रतिशत) प्राप्त किए। मुजफ्फरपुर की पलक कुमारी ने 475 अंक (95.00 प्रतिशत) लाकर पांचवां स्थान हासिल किया और जिले का मान बढ़ाया।

मेधा सूची में इस बार छात्राओं का प्रदर्शन भी बेहद प्रभावशाली रहा। टॉप-6 में चार छात्राएं शामिल हैं, जो राज्य में बढ़ती महिला शिक्षा और उनकी शैक्षणिक सफलता को दर्शाता है।

बिहार बोर्ड ने एक बार फिर देश में सबसे पहले इंटर का रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड कायम रखा है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के अनुसार, मात्र 25 दिनों में मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया। इस वर्ष कुल 85.19 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे, जिसमें 86.23 प्रतिशत लड़कियां और 84.09 प्रतिशत लड़के शामिल हैं।

आर्ट्स और कॉमर्स संकाय में जहां छात्राओं ने टॉप किया, वहीं विज्ञान संकाय में छात्र ने बाजी मारी। कुल 26 टॉपर्स में 19 छात्राएं शामिल हैं, जो शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।

कुल मिलाकर, इंटर रिजल्ट 2026 ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उत्तर बिहार के छात्र शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।