कौन है टीम वो भेदी, जिसने ‘London Confidential’ की बातों को किया लीक
कंवल सेठी द्वारा निर्देशित ‘London Confidential’ एक ऐसी अनोखी सिचुएशनल स्पाई-थ्रिलर फिल्म है जिसे ZEE5 प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है। स्पाई-थ्रिलर फिल्मों की खासियत यह है कि ऐसी फिल्में शुरू से लेकर अंत तक आपकी दिलचस्पी को बरकरार रखती हैं।
स्पाई-थ्रिलर फिल्मों का जब भी नाम आता है, तो जेम्स बॉड सीरीज और मिशन इम्पॉसिबल सीरीज जैसी हॉलीवुड फिल्मों को ऊपर रखा जाता है। भारतीय इस तरह के विषय पर बनी फिल्मों के बहुत ही बड़े दर्शक रहे हैं। हालांकि बॉलीवुड में भी इस तरह की फिल्में बनाई जाती रही हैं। कंवल सेठी द्वारा निर्देशित ‘London Confidential’ एक ऐसी अनोखी सिचुएशनल स्पाई-थ्रिलर फिल्म है, जिसे ZEE5 प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है। स्पाई-थ्रिलर फिल्मों की खासियत यह है कि ऐसी फिल्में शुरू से लेकर अंत तक आपकी दिलचस्पी को बरकरार रखती हैं। अगले ही पल क्या होने वाला है, दर्शकों को पता ही नहीं चलता। ‘London Confidential’ में भी आप अंत तक जान नहीं पाओगे कि इंटेलिजेंस टीम में भेदिया कौन है, जो दुश्मन तक जानकारी पहुंचा रहा है।
कहानी की शुरुआत लंदन इंडियन इंटेलिजेंस के एक सदस्य बीरेन घोष की हत्या से होती है। इस सदस्य को चीन की करतूतों के बारे में पता चल जाता है। दरअसल चीन कोरोना वायरस के बाद भारत की सीमा पर एक वायरस अटैक करने की साजिश रच रहा रहा था। लंदन में इंडियन इंटेलिजेंस की ऑपरेशन हेड उमा कुलकर्नी (मौनी रॉय) हैं। वह इस बात की खोज में लग जाती हैं कि बीरेन घोष की हत्या कैसे हुई। साथ ही, उन्हें यह भी जानना है कि वायरस अटैक वाली खबर बीरेन को किसने दी थी। खास बात यह है कि वह गर्भवती रहते हुए ये सभी काम करती हैं। इसी जानकारी को हासिल करने में कई लोगों की जान भी जाती है, जिसकी वजह से लंदन में इंडियन इंटेलिजेंस पर सवाल भी खड़े किए जाते हैं। उमा कुलकर्नी की टीम में फिल्ड ऑफिसर अर्जुन मनीष कुमार (पूरब कोहली) और टीम के अन्य सदस्य भी हैं। फिल्म में पूरी टीम का लक्ष्य है उस भेदी को खोजना, जो टीम की सभी हरकतों के बारे में सूचना दे रहा है।
फिल्म की कहानी के जरिए दर्शकों को पूरी तरह से बांधने की कोशिश की गई है। ऑपरेशन हेड उमा कुलकर्नी पहले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में काम करती थी। बाद में उन्होंने रॉ को जॉइन कर लिया। उन्होंने 30 साल की उम्र में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड से शादी कर ली। फिलहाल लंदन में वह भारतीय दूतावास में कार्यरत हैं। मौनी रॉय ने गर्भवती उमा कुलकर्नी की भूमिका बहुत ही अच्छे से निभाया है। कई जगह उन्होंने सदी हुई परफॉर्मेंस देकर सबको हैरान किया है। वैसे मौनी रॉय की तरह पूरब कोहली फिल्ड ऑफिसर अर्जुन की भूमिका में काफी जचे हैं। वह अपनी शानदार अदाकारी के जाने जाते हैं और ‘London Confidential’ में भी उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी।
बात करें अन्य कलाकारों की तो इसमें कुलराज रंधावा हैं, जो लंदन में भारतीय राजदूत निरुपमा दास बनी हुई हैं। निरुपमा की शादी शरद से हुई, उनका एक बेटा है। वह कम उम्र में कई महत्वपूर्ण पदों पर रही हैं। इस फिल्म में कुलराज रंधावा का किरदार आपको हैरान करेगा और अंत तक आपको संशय की स्थिति में रखेगा। इसके अलावा, इसमें सागर आर्य, परवेश राणा, जस बिनाग और दिलजोन सिंह जैसे शानदार कलाकार भी हैं। निर्देशक कंवल सेठी ने फिल्म के सीन्स को मजेदार बनाने की पूरी कोशिश की है। फिल्म को लंदन में शूट किया गया है, ऐसे में आपको अच्छे लोकेशन भी देखने को मिलेंगे।
अगर आप स्पाई-थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं, तो आपको ‘London Confidential’ जरूर देखना चाहिए। पहले सीन से ही इस फिल्म की कहानी आपको जोड़े रखेगी। साथ में किरदारों की उम्दा परफॉर्मेंस भी आपको पसंद आएगी। फिल्म का सरप्राइज एलिमेंट हैं वो भेदी, जिसको खोजने में पूरी इंटेलिजेंस टीम लगी हुई है।
यह आर्टिकल ब्रांड डेस्क द्