Move to Jagran APP

We Can Be Heroes On Netflix: नेटफ्लिक्स का क्रिसमस गिफ्ट, रिलीज़ हुई प्रियंका चोपड़ा की सुपरहीरो फ़िल्म

प्रियंका ने जब फ़िल्म फ़र्स्ट लुक शेयर किया था तो उन्होंने बताया था कि फ़िल्म नये साल के पहले दिन रिलीज़ होगी मगर 4 दिसम्बर को प्रियंका ने अपडेट दिया कि यह क्रिसमस पर आ रही है। प्रियंका ने लिखा था- यह क्रिसमस पर आ रही है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 25 Dec 2020 05:06 PM (IST)Updated: Sat, 26 Dec 2020 08:06 AM (IST)
We Can Be Heroes On Netflix: नेटफ्लिक्स का क्रिसमस गिफ्ट, रिलीज़ हुई प्रियंका चोपड़ा की सुपरहीरो फ़िल्म
फ़िल्म में प्रियंका चोपड़ा का किरदार नेगेटिव है। फोटो- स्क्रीनशॉट

नई दिल्ली, जेएनएन। नेटफ्लिक्स ने दुनियाभर के बच्चों को क्रिसमस का ख़ास तोहफ़ा दिया है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने प्रियंका चोपड़ा अभिनीत हॉलीवुड फ़िल्म We Can Be Heroes को रिलीज़ कर दिया है। वी कैन बी हीरोज़ बच्चों की सुपरहीरो फ़िल्म है, जो नये साल के पहले दिन रिलीज़ होने वाली थी। प्रियंका ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के ज़रिए दी। 

loksabha election banner

प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा कि हीरोज़ की एक नई पीढ़ी यहां मौजूद है। वी कैन बी हीरोज़ अब दुनियाभर में नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। फ़िल्म का निर्देशन रॉबर्ट रॉड्रिग्स ने किया है। प्रियंका ने अपने किरदार के साथ फ़िल्म के बाक़ी कलाकारों पेड्रो पास्कल, क्रिस्टियन स्लेटर, बॉयड हॉलब्रुक और बाल कलाकार याया गोसलिन को सोशल मीडिया के ज़रिए इंट्रोड्यूस किया था। प्रियंका फ़िल्म में नेगेटिव रोल निभा रही हैं।

बता दें, प्रियंका ने जब फ़िल्म फ़र्स्ट लुक शेयर किया था तो उन्होंने बताया था कि फ़िल्म नये साल के पहले दिन रिलीज़ होगी, मगर 4 दिसम्बर को प्रियंका ने अपडेट दिया कि यह क्रिसमस पर आ रही है। प्रियंका ने लिखा था- ताक़त को कोई आकार नहीं होता और यह क्रिसमस पर आ रही है। इन शानदार बच्चों के पास एक गुप्त हथियार है- टीम वर्क। ये सेट पर एक अलग तरह की ऊर्जा लेकर आये और इस फ़िल्म की जान हैं। इसलिए जब आप सैंटा का इंतज़ार कर रहे हैं तो इसलिए यह जमकर बैठने का वक़्त है और इन बच्चों को बताने दीजिए कि आप हीरो कैसे बन सकते हैं। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

इससे पहले प्रियंका ने फ़िल्म का ट्रेलर शेयर करके लिखा था- इस फ़िल्म की शूटिंग करते हुए मुझे बहुत मज़ा आया। ख़ासकर रॉबर्ट रॉड्रिग्स और ज़बरदस्त बच्चों के साथ। इनकी नियति बनकर ख़ुश हूं। आपको क्या लगता है, कौन जीतेगा- वो या मैं? फ़िल्म नेटफ्लिक्स पर नये साल के दिन रिलीज़ होगी। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

बता दें, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिज़ी हैं। एक्टिंग के साथ वो फ़िल्मों को प्रोड्यूस भी कर रही हैं। नेटफ्लिक्स की फ़िल्म द व्हाइट टाइगर का ट्रेलर पिछले दिनों रिलीज़ किया जा चुका है, जिसमें प्रियंका एक्टिंग के साथ एक्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर की ज़िम्मेदारी भी निभा रही हैं। यह फ़िल्म अरविंद अडिगा के इसी शीर्षक से आये नॉवल पर आधारित है। प्रियंका ने इसका ट्रेलर शेयर करके बताया था कि दिसम्बर में फ़िल्म कुछ चुनिंदा थिएटर्स में रिलीज़ होगी और 22 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर आएगी। इसके अलावा प्रियंका की अमेज़न स्टूडियो के साथ हुई डील के तहत निर्मित फ़िल्म ईविल आई अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स यह भी हैं कि प्रियंका मैट्रिक्स सीरीज़ की अगली फ़िल्म में भी काम कर रही हैं, जिसमें कीनू रीव्स लीड रोल में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.