Move to Jagran APP

AK Vs AK ने जीता ऑस्कर अवॉर्ड विनर निर्देशक डैनी बॉयल का दिल, अनिल कपूर और अनुराग कश्यप के साथ की वीडियो चैट

एके वर्सेज़ एके की कहानी काल्पनिक है मगर इसका संयोजन वास्तविक है। फ़िल्म में अनिल कपूर एक फ़िल्म स्टार ही बने हैं जबकि अनुराग कश्यप फ़िल्म निर्देशक। फ़िल्म की शूटिंग भी मुंबई के फिल्मिस्तान स्टूडियो रास्तों और दोनों के घरों पर की गयी है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 29 Dec 2020 07:57 PM (IST)Updated: Wed, 30 Dec 2020 08:24 AM (IST)
AK Vs AK ने जीता ऑस्कर अवॉर्ड विनर निर्देशक डैनी बॉयल का दिल, अनिल कपूर और अनुराग कश्यप के साथ की वीडियो चैट
वीडियो चैट के दौरान डैनी बॉयल, अनिल कपूर, अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवाने। फोटो- ट्विटर

नई दिल्ली, जेएनएन। नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई अनिल कपूर और अनुराग कश्यप की फ़िल्म AK VS AK ने ओटीटी की दुनिया में धूम मचा दी है। फ़िल्म के कॉन्सेप्ट की जमकर तारीफ़ हो रही है और अब स्लमडॉग मिलियनरे जैसी ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली फ़िल्म के निर्देशक डैनी बॉयल ने फ़िल्म की वंडरफुल कहा है। 

loksabha election banner

डैनी ने अनिल कपूर, अनुराग कश्यप और निर्देशक विक्रमादित्य मोटवाने के साथ एक वीडियो सेशन रखा, जिसमें उन्होंने फ़िल्म को लेकर अपने विचार रखे। अनिल कपूर ने वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में डैनी कहते हैं- मैं आप तक बस यह बात पहुंचाना चाहता था कि आप लोगों ने कितनी शानदार फ़िल्म बनायी है। मैं इसे देखकर हैरान रह गया। मेरे लिए यह महान फ़िल्ममेकिंग का स्मारक है। मेरी पसंदीदा फ़िल्में डे फॉर नाइट और शायद कोपोला की पत्नी की फ़िल्म हार्ट ऑफ़ डार्कनेस हैं। लेकिन, यह फ़िल्ममेकिंग के बारे में अद्भुत रूप से आधुनिक फ़िल्म है और ऐसी फ़िल्में अधिक नहीं हैं। 

एके वर्सेज़ एके की कहानी काल्पनिक है, मगर इसका संयोजन वास्तविक है। फ़िल्म में अनिल कपूर एक फ़िल्म स्टार ही बने हैं, जबकि अनुराग कश्यप फ़िल्म निर्देशक। फ़िल्म की शूटिंग भी मुंबई के फिल्मिस्तान स्टूडियो, रास्तों और दोनों के घरों पर की गयी है। फ़िल्म में सोनम कपूर, हर्षवर्धन कपूर और बोनी कपूर ने भी एपीयरेंस दी है। एके वर्सेज़ एके 24 दिसम्बर को अनिल कपूर के जन्मदिन पर रिलीज़ की गयी थी और फ़िल्म में भी उनके जन्मदिन को कहानी में ट्विस्ट के लिए इस्तेमाल किया गया है।

फ़िल्म का प्रमोशन भी बिल्कुल वास्तविक रखा गया था। सोशल मीडिया में अनिल कपूर और अनुराग कश्यप ने कई दिनों तक एक-दूसरे पर कीचड़ उछाला था, जैसे कि फ़िल्म में उनके किरदार थे। बता दें, अनिल कपूर ने स्लमडॉग मिलियनरे में एक अहम भूमिका निभायी थी। इस फ़िल्म को कई ऑस्कर अवॉर्ड्स मिले थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.